मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

करण जौहर की ‘होमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह पर शोषण के आरोप, इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट

करण जौहर की प्रोडक्शन फिल्म 'होमबाउंड' के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह विवादों में घिर गए हैं। 'जुबली' और 'CTRL' जैसी प्रशंसित परियोजनाओं के लिए जाने जाने वाले प्रतीक शाह पर फिल्ममेकर अभिनव सिंह और लेखिका सृष्टि रिया जैन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

by Akhand Pratap Singh
मई 31, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Prateek Shah
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

जून 29, 2026

करण जौहर की प्रोडक्शन फिल्म ‘होमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह (Prateek Shah) विवादों में घिर गए हैं। ‘जुबली’ और ‘CTRL’ जैसी प्रशंसित परियोजनाओं के लिए जाने जाने वाले प्रतीक शाह पर फिल्ममेकर अभिनव सिंह और लेखिका सृष्टि रिया जैन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर भावनात्मक शोषण और अनुचित व्यवहार का आरोप है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ विरोध की लहर उठी है। बढ़ते विवाद के बीच प्रतीक शाह ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है। अब उनकी प्रोफाइल सर्च करने पर संदेश दिखता है “सॉरी, यह पेज उपलब्ध नहीं है।”

क्या है पूरा मामला?

विवाद तब शुरू हुआ जब फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतीक शाह (Prateek Shah) को “अत्यधिक हेरफेर करने वाला” और “भावनात्मक रूप से अपमानजनक” बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रतीक का व्यवहार कई लोगों को परेशान कर रहा है। अभिनव ने लिखा, “मेरी महिला मित्रों के लिए.. एक सिनेमेटोग्राफर से सावधान रहें.. वह बेहद हेरफेर करने वाला और भावनात्मक रूप से अपमानजनक है।”

पोस्ट वायरल होने के बाद अभिनव ने खुलासा किया कि करीब 20 महिलाओं ने उनसे संपर्क कर प्रतीक के साथ अपने परेशान करने वाले अनुभव साझा किए। उन्होंने आगे लिखा, “मुझसे संपर्क करने वाली महिलाओं की संख्या भयावह है। मुझे लगता है जैसे मैं बॉम्बशेल फिल्म की मार्गोट रॉबी की स्थिति में हूं। मैं चुप नहीं रहूंगा। जो लोग उसे अभी भी काम दे रहे हैं.. शर्मनाक। उसका नाम प्रतीक शाह है।”

यह भी पढ़े: एक महीने के भीतर इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही ‘Retro’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

प्रतीक शाह को बताया शिकारी

अभिनव ने अपने पोस्ट में प्रतीक को “शिकारी” करार दिया जो कथित तौर पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बात रखी और अब दूसरों की सुन रहा हूं – जो चुप करा दिए गए या अलग-थलग पड़ गए। यह दिल तोड़ने वाला है। इस पैटर्न को नकारा नहीं जा सकता। कई लोगों ने उसे शिकारी कहा है।”

सृष्टि रिया जैन लगाया आरोप

लेखिका और फिल्ममेकर सृष्टि रिया जैन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट साझा कर प्रतीक शाह (Prateek Shah) पर पिछले चार साल से अनुचित मैसेज भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने रेडिट पोस्ट्स का हवाला दिया जहां कई महिलाओं ने प्रतीक पर असहज करने वाले संदेश भेजने की शिकायत की थी। सृष्टि ने लिखा, “अब हैरान और स्तब्ध होने वालों के लिए… इस आदमी ने साल की ‘सबसे सहानुभूतिपूर्ण’ फिल्म पर काम किया जैसा कान फिल्म फेस्टिवल में कहा गया।” यह ‘होमबाउंड’ का संदर्भ है जिसे 2025 कान फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया।

Tags: Karan JoharPrateek Shah
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने अभिनय और करियर से करोड़ों लोगों का दिल जीता, लेकिन निजी जिंदगी...

‘द ट्रेटर्स इंडिया’ को दो बड़ी जीत, करण जौहर बेस्ट होस्ट अवॉर्ड से सम्मानित, सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर

‘द ट्रेटर्स इंडिया’ को दो बड़ी जीत, करण जौहर बेस्ट होस्ट अवॉर्ड से सम्मानित, सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 5, 2025

Asian Academy Creative Awards 2025: करण जौहर को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में ‘द ट्रेटर्स’ के लिए बेस्ट होस्ट...

करण जौहर ने बताया बचपन का दर्द, कहा – अब अपने बच्चों के लिए रहता हूं डरा हुआ

करण जौहर ने बताया बचपन का दर्द, कहा – अब अपने बच्चों के लिए रहता हूं डरा हुआ

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 8, 2025

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में बताया कि बचपन में उन्हें स्कूल में काफी ताने सुनने पड़े थे। लोग...

Bollywood News: करण जौहर की हाल की हालत ने फैन्स को किया परेशान, लेकिन उन्होंने दिया राहत भरा जवाब

Bollywood News: करण जौहर की हाल की हालत ने फैन्स को किया परेशान, लेकिन उन्होंने दिया राहत भरा जवाब

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 15, 2025

Bollywood News: फिल्ममेकर करण जौहर अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका लुक देखकर...

Next Post
UP News: डंके की चोट पर बोले CJI बीआर गवई, सच में बहुत ‘पॉवरफुल’ हैं CM योगी आदित्यनाथ

UP News: डंके की चोट पर बोले CJI बीआर गवई, सच में बहुत ‘पॉवरफुल’ हैं CM योगी आदित्यनाथ

Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 में एंट्री ले सकती हैं सलमान खान की ग्लैमरस हीरोइन, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist