Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ फेम एक्टर की तबीयत बिगड़ी, परिवार ने दी हेल्थ अपडेट — बोले, “डॉक्टर कर रहे हैं लगातार निगरानी”

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 90 वर्षीय एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में है।

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय अभिनेता की तबीयत अचानक खराब होने पर उनके परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।

RELATED NEWS

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

December 9, 2025
प्रेम चोपड़ा को लेकर बोले दामाद-घबराने की जरूरत नहीं, कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है बस धर्मेंद्र को लेकर परेशान हैं

प्रेम चोपड़ा को लेकर बोले दामाद-घबराने की जरूरत नहीं, कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है बस धर्मेंद्र को लेकर परेशान हैं

November 12, 2025

अस्पताल में चल रहा इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा को लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी में रखे हुए हैं। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी उमा चोपड़ा, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। परिवार ने अपील की है कि फैंस अफवाहों पर ध्यान न दें और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें।

फिल्मों में रहा शानदार करियर

प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने 60 70 के दशक में विलेन के रूप में अलग पहचान बनाई। उनकी मशहूर डायलॉग “प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा” आज भी दर्शकों की जुबान पर है। उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें दो रास्ते, कटी पतंग, जंजीर जैसी फिल्में शामिल हैं। प्रेम चोपड़ा की राजेश खन्ना के साथ जोड़ी काफी लोकप्रिय रही. दोनों ने मिलकर 19 फिल्मों में काम किया, और अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं.

फैंस कर रहे हैं दुआएं

सोशल मीडिया पर प्रेम चोपड़ा के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई फिल्मी सितारों ने भी उनके परिवार से संपर्क कर उनका हाल जाना।

हाल ही में कई सीनियर एक्टर्स की तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच प्रेम चोपड़ा के अस्पताल में भर्ती होने से इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है।

Tags: Prem Chopra
Share199Tweet124Share50

Sangeeta Sharma

Related Posts

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

by Sangeeta Sharma
December 9, 2025

Prem Chopra Heart Surgery: बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा, जिनकी उम्र 90 वर्ष है, हाल ही में एक गंभीर...

प्रेम चोपड़ा को लेकर बोले दामाद-घबराने की जरूरत नहीं, कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है बस धर्मेंद्र को लेकर परेशान हैं

प्रेम चोपड़ा को लेकर बोले दामाद-घबराने की जरूरत नहीं, कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है बस धर्मेंद्र को लेकर परेशान हैं

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

  Prem Chopra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब उनके दामाद...

Next Post
Aligarh gas geyser suffocation death

Aligarh Tragedy: नहाते समय गैस गीजर ने ली मासूम की जान, जन्मदिन के अगले ही दिन उजड़ गया परिवार का सुख

Red Fort blast car explosion

Red Fort Blast: कार में हुआ रहस्यमय धमाका, पुलिस की जांच में सामने आए कई हैरान करने वाले तथ्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist