मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Birthday special : किसके पास फिल्मी चमक थी,सत्ता थी,लेकिन सुकून नहीं जानिए फिल्मों से राजनीति तक का सफर

राज बब्बर का जीवन फिल्मों की चमक, राजनीति की मुश्किलें और पारिवारिक उलझनों का मेल था। सफलता के बाद भी संतुलन नहीं बना।

by SYED BUSHRA
जून 23, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला (फ़िरोज़ाबाद) में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई आगरा से की और बाद में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), नई दिल्ली से अभिनय की पढ़ाई पूरी की। राज बब्बर ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड फिल्मों और राजनीति में भी खास पहचान बनाई। राज बब्बर का नाम 80 और 90 के दशक में फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा रहा। 23 जून 1952 को जन्मे राज ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की और फिर हिंदी फिल्मों में कदम रखा। ‘निकाह’, ‘आज की आवाज़’, ‘अंधा कानून’ जैसी कई गंभीर और सामाजिक फिल्मों में उन्होंने मजबूत अभिनय किया। उस दौर में वो संवेदनशील और दमदार एक्टर माने जाते थे।

फिल्मी और राजनीतिक करियर

जब उनका फिल्मी करियर अच्छी ऊंचाई पर था, तभी उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया। सपा और कांग्रेस पार्टी से जुड़े और उत्तर प्रदेश से सांसद बने। शुरू में लगा कि वे राजनीति में भी अच्छा करेंगे, लेकिन धीरे-धीरे उनका प्रभाव कम होता गया। कई बार चुनाव हारे, पार्टी बदलने की बातें भी उठीं और वे विवादों में भी घिरे रहे। नतीजा ये हुआ कि राजनीति से भी उनका कनेक्शन कमजोर हो गया।

RELATED NEWS

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

सितम्बर 9, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

उथल-पुथल भरी रही जिंदगी

राज की निजी जिंदगी भी कुछ कम उलझी नहीं रही। उनकी पहली शादी थियेटर आर्टिस्ट नादिरा ज़हीर से हुई, जिनसे दो बच्चे हुए ।आर्य बब्बर और जूही बब्बर। लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वे अभिनेत्री स्मिता पाटिल के करीब आ गए। दोनों ने शादी कर ली और बेटा प्रतीक बब्बर हुआ। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। स्मिता की मौत बहुत ही कम उम्र में हो गई।

प्रतीक की परवरिश की जिम्मेदारी राज बब्बर पर आ गई। वहीं दूसरी तरफ उनका पहला परिवार भी था, जिससे रिश्ता हमेशा थोड़ी दूरी पर ही रहा। प्रतीक आज फिल्मों में सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें भी बहुत ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई। आर्य बब्बर भी फिल्मों में आए, लेकिन चल नहीं पाए।

राज बब्बर अब फिल्मी दुनिया से भी दूर हैं और राजनीति से भी। वे लगभग गुमनामी में जी रहे हैं। उनके जन्मदिन पर सवाल उठता है। अगर वे सिर्फ अभिनय तक सीमित रहते तो क्या वे और ऊंचा नाम बना सकते थे? क्या निजी जिंदगी में थोड़ा और समय देते तो सबकुछ संभल जाता?

उनका जीवन यही सिखाता है कि अगर आप एक साथ बहुत से रास्तों पर चलना चाहें, तो कई बार मंजिल नहीं मिलती बल्कि रास्ते बिखर जाते हैं।

Tags: bollywoodIndian Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Next Post
The Mysterious Flight: जब 35 साल बाद लौटा लापता विमान! क्या यह था टाइम ट्रैवल रहस्य ,जो अब तक खुला नहीं

The Mysterious Flight: जब 35 साल बाद लौटा लापता विमान! क्या यह था टाइम ट्रैवल रहस्य ,जो अब तक खुला नहीं

Gonda

Gonda में मगरमच्छ ने मासूम को बनाया निशाना, गांव में दहशत का माहौल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In