बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Coolie X Review: रजनीकांत की वापसी पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मूवी देख क्या बोली ऑडियंस?

रजनीकांत की फिल्म "कुली" को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ने इसे पावर-पैक एंटरटेनमेंट कहा, तो कुछ ने औसत बताया। स्टार कास्ट दमदार है, लेकिन कहानी और म्यूजिक पर राय बंटी हुई है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Coolie release: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म “कुली” आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच काफी ज्यादा था। अब सोशल मीडिया पर दर्शकों के पहले रिव्यू भी सामने आ चुके हैं। किसी को फिल्म का पहला भाग दमदार लगा, तो किसी को यह सिर्फ औसत लगी। आइए जानते हैं कि दर्शक “कुली” देखकर क्या कह रहे हैं।

दर्शकों के रिएक्शन

काफी समय बाद रजनीकांत बड़े पर्दे पर लौटे हैं। फिल्म की घोषणा होते ही उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। अब रिलीज के बाद दर्शक बीच-बीच में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

एक यूजर ने लिखा – “कुली द पावर हाउस! रजनीकांत की एंट्री ने तो सिनेमाघर में तहलका मचा दिया। नागार्जुन अक्किनेनी भी बेहद शानदार लगे।”

दूसरे ने कहा – “पहला हाफ काफी एनर्जेटिक था। नागार्जुन स्टाइलिश लगे और श्रुति हासन की एक्टिंग भी बेहतरीन थी। फिल्म देखकर मजा आया।”

तीसरे दर्शक ने लिखा – “पहला भाग अच्छा था। रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस ने दिल जीत लिया। थिएटर में उनकी एंट्री पर खूब तालियां और हूटिंग हुई।”

हालांकि, सभी रिव्यू इतने पॉजिटिव नहीं थे। एक यूजर ने कहा – “कुली एक औसत फिल्म है। पहला भाग ठीक-ठाक लगा। रजनीकांत का लुक अलग था, और बाकी कास्ट भी अच्छी थी। एनी, सौबिन, हवेली की लड़ाई और फ्लैशबैक सीन अच्छे थे।”
एक अन्य दर्शक ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी “पहला भाग औसत से भी कमजोर था। यह लोकी और थलाइवर की औसत फिल्मों में से एक है। लेखन और अभिनय दोनों में कमी रही। यहां तक कि अनिरुद्ध का म्यूजिक भी खास असर नहीं छोड़ पाया।”

फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्शन

“कुली” में लीड रोल में रजनीकांत एक्शन अवतार में नजर आते हैं। उनके साथ श्रुति हासन, नागार्जुन अक्किनेनी, आमिर खान और सौबिन शाहिर अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। खास बात यह है कि इसी दिन सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की “वॉर 2” भी रिलीज हुई है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है।

कुल मिलाकर

“कुली” रजनीकांत की स्टार पावर और फैंस के प्यार पर टिकी है। कुछ दर्शकों को इसका पहला भाग काफी अच्छा लगा, जबकि कुछ को कहानी और संगीत में कमी महसूस हुई। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Tags: Coolie Movie ReviewRajinikanth Coolie Release
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Kishtwar

जम्मू-कश्मीर के Kishtwar में बादल फटने से तबाही, लंगर बहा, हाईवे क्षतिग्रस्त, बचाव दल मौके पर

कुएं के मेढ़क का जिक्र कर सदन में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘शिवपाल चाचा फिर से खा गए गच्चा’

कुएं के मेढ़क का जिक्र कर सदन में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘शिवपाल चाचा फिर से खा गए गच्चा’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist