गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ranveer Allahabadia Controversial Statement: रणवीर इलाहाबादिया पर कसेगा शिकंजा, वापस होगा अवॉर्ड!

Ranveer Allahabadia Controversial Statement: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट पर बवाल मच गया। राकेश टिकैत और मनोज मुंतशिर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मामला मुंबई पुलिस और महिला आयोग तक पहुंच गया है।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 11, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Ranveer Allahabadia Controversial Statement: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में किए गए एक कमेंट ने देशभर में बवाल मचा दिया है। शो में आए यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स पर ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर लोग गुस्से से आग बबूला हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर #RanveerAllahabadia ट्रेंड करने लगा।अब इस मुद्दे पर किसान नेता राकेश टिकैत भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि कॉमेडी और मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है और सरकार इसे अनदेखा कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग रणवीर का अवॉर्ड वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

टिकैत बोले, सरकार क्या सो रही है

राकेश टिकैत ने वीडियो देखकर नाराजगी जताई और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ना इन लोगों को किसानों की चिंता है और ना ही भारतीय संस्कृति की। सरकार को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को अवॉर्ड क्यों देते हैं।

RELATED NEWS

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

अगस्त 19, 2026
Rakesh Tikait

मुकदमेबाजी या मेल-मिलाप? राकेश टिकैत ने बताया क्यों खतरनाक है नया UGC कानून!

जनवरी 26, 2026

दरअसल, पिछले साल भारत मंडपम में हुए ‘नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड’ में पीएम मोदी ने रणवीर इलाहाबादिया को ‘Disruptor of the Year’ अवॉर्ड दिया था।अब इस वीडियो के बाद लोग रणवीर से अवॉर्ड वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मामला महाराष्ट्र सरकार तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “अभिव्यक्ति की भी एक सीमा होती है, अगर कोई गलत बयान दिया गया है, तो कार्रवाई जरूर होगी।”

माफी मांगने पर भी नहीं थमा विवाद

बवाल बढ़ता देख रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा, “मुझे वो नहीं कहना चाहिए था, जो मैंने कहा, ‘I am sorry’ लेकिन लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पैरेंट्स को चेतावनी देते हुए कहा, इस तरह के शो से सावधान रहें, ये कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस हैं। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, MIB India तुरंत इन लोगों पर कार्रवाई करे।

मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज

अब ये मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शो में महिलाओं के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र महिला आयोग को भी इसकी जानकारी दी गई है।

Tags: Rakesh TikaitRanveer Allahbadia
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

Ranveer Allahbadia ने बताया के कंटेंट क्रिएशन में कमाई के साथ साथ मिलते हैं ये भी फ़ायदे

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Content Creation: कंटेंट क्रिएशन आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ करियर विकल्प बन चुका है। सोशल मीडिया और...

Rakesh Tikait

मुकदमेबाजी या मेल-मिलाप? राकेश टिकैत ने बताया क्यों खतरनाक है नया UGC कानून!

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Rakesh Tikait UGC Law 2026: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए...

Rakesh Tikait

हाथरस फेक एनकाउंटर में टिकैत की दहाड़: पीड़ित से मिले, पुलिस को घेरा!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 19, 2025

Rakesh Tikait News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित 'फर्जी मुठभेड़' का मामला गरमा गया है, जिसने स्थानीय पुलिस...

जानिए किसने गिराई राकेश टिकैत की पगड़ी और बिगड़ी बात, महापंचायत के आगाज के बीच गरमाई यूपी की राजनीति

जानिए किसने गिराई राकेश टिकैत की पगड़ी और बिगड़ी बात, महापंचायत के आगाज के बीच गरमाई यूपी की राजनीति

by Vinod
मई 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लोग सड़क पर पाकिस्तान के...

Rakesh Tikait

पगड़ी गिरी, हंगामा मचा: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत पर फूटा गुस्सा, पुलिस ने बचाया

by Mayank Yadav
मई 2, 2025

Rakesh Tikait turban falling incident: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान के चलते किसान नेता Rakesh...

Next Post
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पैदा हुए बच्चों को भक्तों ने दिए विशेष नाम, कहीं “भोलेनाथ” तो कहीं “गंगा जमुना” कह के पुकारा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पैदा हुए बच्चों को भक्तों ने दिए विशेष नाम, कहीं "भोलेनाथ" तो कहीं "गंगा जमुना" कह के पुकारा

Mahakumbh 2025

45 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, माघ पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने बढ़ाई टेंशन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In