Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

रोशन लाल नागरथ हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार थे। उन्होंने कव्वाली को नई पहचान दी। ऋतिक रोशन के दादाजी की जयंती पर, उनके संगीत और योगदान को याद किया जा रहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 14, 2025
in मनोरंजन
Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना..प्यार है’ से की थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद से ऋतिक लगातार अपने परिवार का नाम ऊँचा कर रहे हैं। लेकिन इंडस्ट्री में रोशन परिवार की पहचान ऋतिक से पहले भी थी। ऋतिक के पिता राकेश रोशन और चाचा राजेश रोशन भी हिंदी सिनेमा के सफल नाम रहे हैं। लेकिन रोशन परिवार की नींव रखने वाले थे ऋतिक के दादाजी रोशन लाल नागरथ, जो एक बेहतरीन संगीतकार थे और उन्होंने कई यादगार गीतों से फिल्म इंडस्ट्री को समृद्ध किया।

कैसे बने ‘कव्वाली के बादशाह’ रोशन लाल

14 जुलाई 1917 को ब्रिटिश इंडिया के गुजरांवाला (जो अब पाकिस्तान में है) में जन्में रोशन लाल नागरथ को बचपन से ही संगीत से गहरा लगाव था। उन्होंने कम उम्र में ही संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। उनके गुरु मशहूर सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान थे। उन्हीं की देखरेख में रोशन सरोद बजाने में माहिर हो गए।

RELATED POSTS

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

August 1, 2025
Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

June 1, 2025

साल 1940 में ख्वाजा खुर्शीद अनवर ने उन्हें ऑल इंडिया रेडियो में स्टाफ के रूप में रखा। वहाँ उन्होंने करीब 8 साल काम किया और फिर वह नौकरी छोड़ दी। उसके बाद लगभग दो साल तक संघर्ष करते रहे, जिसके बाद उन्हें मोहम्मद रफी और तलत महमूद जैसे गायकों के साथ काम करने का मौका मिला।

संगीत निर्देशन में पहला हिट गीत

रोशन का पहला म्यूजिक डायरेक्शन में हिट गाना था। ‘ऐरी मैं तो प्रेम दीवानी, मेरा दर्द न जाने कोई’, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। यह गाना फिल्म नौबहार (1952) में था। इसके बाद 1956 की फिल्म ‘भला आदमी’ से उन्होंने पूरी तरह संगीत निर्देशन में कदम रखा। आनंद बख्शी जैसे गीतकार के साथ मिलकर उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए। रोशन को खासतौर पर उनकी कव्वालियों के लिए जाना जाता है, जिनमें संगीत और शब्दों का अद्भुत मेल होता था।

व्यक्तिगत जीवन और निधन

रोशन लाल ने ईरा मोइत्रा से शादी की थी। उनसे उन्हें दो बेटे हुए – राकेश रोशन और राजेश रोशन। उन्होंने लगभग 20 साल तक दिल की बीमारी से जूझते हुए भी संगीत से जुड़ा रहना नहीं छोड़ा।

16 नवंबर 1967 को, मात्र 50 साल की उम्र में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी यादें आज भी उनके गानों और परिवार के कामों के ज़रिए जिंदा हैं। उनके जीवन और काम पर बनी ‘The Roshans’ नाम की डॉक्यूमेंट्री को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Tags: Bollywood legendsIndian Music History
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

by SYED BUSHRA
August 1, 2025

Meena Kumari: जिनका असली नाम महजबीन बानो था, का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता...

Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Birthday special नरगिस दत्त, जिनका असली नाम फातिमा राशिद था, का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में...

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

by SYED BUSHRA
May 30, 2025

The First Superstar of Kapoor Family-हिंदी सिनेमा के इतिहास में कपूर परिवार का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।...

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

by SYED BUSHRA
May 27, 2025

Amitabh Bachchan Don Movie Story: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ लोगों का दिल जीत लेती...

Sholay actor Mac Mohan life story

Birthday special : कर्नल का बेटा, रवीना टंडन से पारिवारिक नाता और शोले का आइकॉनिक किरदार जानिए सांभा की अनसुनी कहानी

by SYED BUSHRA
April 24, 2025

Sholay actor Mac Mohan life story : शोले वाले मैक मोहन की अनसुनी कहानी 24 अप्रैल 1938 को कराची में...

Next Post
RBI gold collateral rules for collateral free loans

RBI का नया फैसला किसानों और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, अब क्या गिरवी रखने पर मिलेगा बिना गारंटी का लोन

Huawei solid state EV battery with 5 minute full charge

Huawei’s EV Battery: एक चार्जिंग पर चलेगी 3000 किमी से ज़्यादा, सिर्फ़ 5 मिनट में फुल चार्ज, EV सेक्टर में मची हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version