Tuesday, July 1, 2025
  • उत्तर प्रदेश
    • मेरठ
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • लखनऊ
    • बरेली
    • प्रयागराज
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • कानपुर
    • आगरा
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर
  • Login
news 1 india
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
Live TV
No Result
View All Result
news 1 india
Home देश

सूफियाना अंदाज को आगे बढ़ाते हिंदुस्तान के साबरी ब्रदर्स, ज़ीशान, फैज़ान

abhishek tyagi by abhishek tyagi
February 19, 2022
in देश, मनोरंजन
0
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Shefali Jariwala

पत्नी Shefali Jariwala की अस्थियां सीने से लगाए फूट-फूटकर रोए पति Parag, हर आंख हुई नम

June 29, 2025
Shefali Jariwala death due to heart attack

Shefali Jariwala Death : आईए जानते हैं ,40 की उम्र के बाद महिलाओं को किस बीमारी का बढ़ जाता है ख़तरा

June 29, 2025

नई दिल्ली। आज हिंदुस्तान में अगर कव्वाली का नाम आता है तो साबरी ब्रदर्स इकबाल अफज़ाल साबरी और ज़ीशान, फैज़ान साबरी का नाम ज़रूर आता है। उनकी जादुई आवाज़ और सूफियाना अंदाज़ हिंदुस्तान की आवाम पर सिर चढ़कर बोलती है। सहारनपुर देवबंद में इनकी जुड़े हैं और हिंदुस्तान ही नहीं देश-विदेश सभी जगहों पर इन के फन का लोहा माना जाता है कुल मिलाकर यही है। इन साबरी ब्रदर्स को आज दुनिया भर की आवाम पसंद करती है और आज यह किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

उस्ताद इकबाल, अफज़ाल साबरी ने बहुत सी फिल्मों में अपना हुनर दिखाया

ज़ीशान फैज़ान साबरी के चाचा और उस्ताद इकबाल, अफज़ाल साबरी ने बहुत सी फिल्मों में अपना हुनर दिखाया है। इन्होंने प्यार किया तो डरना क्या, राजकुमार, गुनाह, चोरी चोरी, गुलाम-ए-मुस्तफा, जैसे बहुत सी फिल्मों के लिए गीत गाए हैं। ज़ीशान फैज़ान साबरी भी अपने चाचा इकबाल अफज़ाल साबरी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। इनके प्राइवेट शोज़ प्रोग्राम्स और कार्यक्रम लगातार देश विदेश में होते रहते हैं।

सूफियाना मोसिकी की तालीम अपने चाचा उस्ताद इकबाल अफज़ाल सबरी से ली

ज़ीशान फैज़ान साबरी इकबाल अफज़ाल साबरी के छोटे भाई शमशाद साबरी के बेटे हैं। घर में गायन का माहौल था और ज़ीशान फैज़ान का इस ओर रुझान भी, वह बचपन से ही अपने चाचा उस्ताद इकबाल अफज़ाल साबरी के साथ महफिलों में जाया करते थे। और धीरे-धीरे वह भी उन्हीं की राह पर चल पड़े। सूफियाना मोसिकी की तालीम अपने चाचा उस्ताद इकबाल अफज़ाल सबरी से ली, जबकि शास्त्रीय संगीत की तालीम उन्होंने किराना घराने के उस्ताद फिरदौस अहमद खान साहब से ली।

इस एल्बम ने साबरी ब्रदर्स को एक नई पहचान दी

ज़ीशान फैज़ान साबरी ने 2004 में ऑल इंडिया रेडियो पर कई प्रोग्राम किए। 2007 में आगरा फेस्टिवल के ताज उत्सव में इकबाल अफज़ाल साबरी के साथ अपना फन पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 2010 में टी सीरीज़ ने उनका पहला एल्बम ख्वाजा तेरे नाम के दीवाने हो गए रिलीज़ किया। इस एल्बम ने साबरी ब्रदर्स को एक नई पहचान दी और इसके बाद इन्होंने देश के लगभग सभी बड़े शहरों में अपने प्रोग्राम किए।

कर्नाटक उर्दू एकेडमी ने उन्हें दो बार उनके गायन के लिए सम्मानित भी किया

साबरी ब्रदर्स के लिए साल 2017 उस समय ट्रेनिंग पॉइंट साबित हुआ जब कलर्स टीवी के प्रोग्राम इंडिया इज़ गोट टैलेंट में उन्हें अपना फन दिखाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में करण जोहर, मलाइका अरोड़ा, किरण खेर ने उनके फन को काफी सराहा। 2017 और 2018 में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ज़ीशान फैज़ान साबरी को लाल किले के कार्यक्रम में अपने फन को दिखाने का मौका मिला। लाल किले पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन खेल मंत्रालय ने किया था, इन कार्यक्रमों में उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी फन दिखाने का मौका मिला उनके द्वारा गाए हुए गाने, जो खेलेगा वह खिलेगा की सराहना खुद प्रधानमंत्री ने भी की थी।

इन प्रोग्राम के बाद देशभर के टीवी चैनल्स पर उनको अपना फन दिखाने का मौका मिला

अभी हाल ही में फरवरी 2020 में उन्होंने अपना साउथ अफ्रीका का शानदार दौरा किया। हां उन्होंने डरबन, जोहानेसबर्ग, कैप्टन, और लोडियम जैसी जगहों में अपने शोज़ किए। विदेशों में अपने इन प्रोग्राम्स के ज़रिए साबरी ब्रदर्स ने हिंदुस्तान का नाम खूब रोशन किया। ज़ीशान फैज़ान साबरी बताते हैं कि उनके चचेरे भाई यानी इकबाल साबरी के सापुत्र प्लेबैक सिंगर शबाब साबरी और दानिश साबरी भी दबंग जैसी बड़ी फिल्मों के ज़रिए इस वक्त बॉलिवुड में खूब धूम मचा रहे हैं।

हिंदू मुस्लिम भाईचारे को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं– ज़ीशान फैज़ान

ज़ीशान फैज़ान साबरी बताते हैं कि उन्हें आगे बढ़ाने में शबाब साबरी दानिश साबरी और मोइन साबरी का काफी सहयोग रहा है। ज़ीशान फैज़ान साबरी कहते हैं कि हम अपनी गायकी के ज़रिए हिंदू मुस्लिम भाईचारे को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमारा गीत चाहे पूजा करो या इबादत करो इस भाईचारे को आगे बढ़ाती हुई एक कड़ी है। वैसे भी मोसीकी का कोई धर्म नहीं होता वह तो बस इंसानियत को ही जानती और मानती है। जल्द ही ज़ीशान फैज़ान साबरी अपना नया एलबम दम मस्त कलंदर लांच करने जा रहे हैं और यह आशा करते हैं कि जैसा प्यार उनको अभी तक मिलता रहा है हिंदुस्तान की आवाम से आगे भी मिलता रहेगा। तो यह तो रही हिंदुस्तान के साबरी ब्रदर्स की कहानी लेकिन अभी तो यह कारवां आगे बढ़ रहा है और इसकी मंज़िल आसमा से भी ऊपर है शायद।सूफी संगीत और सूफियाना अंदाज़ को आगे बढ़ाते हुए साबरी ब्रदर्स कहां तक पहुंचाते हैं यह भी देखेंगे हम लोग।

Tags: Sabri BrothersSabri Brothers live musicSabri Brothers ZEESHAN and FAIZAN SABRISabri Brothers Zeshan Faizan SabriSufi Qawwali 2022 - Zeeshan Faizan SabriZeeshan Faizan SabriZeeshan Faizan Sabri - Teri Nisbato Se Khuda Mil Gaya Haiसूफियाना अंदाजसूफियाना अंदाज में गाने
Previous Post

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, बोले- जितने अच्छे इंदौर के लोग, उतना ही अच्छा शहर

Next Post

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का निधन

abhishek tyagi

abhishek tyagi

Next Post

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का निधन

BROWSE BY CATEGORIES

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हेल्थ

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav ARVIND KEJRIWAL BJP bollywood breaking news cmyogi CM Yogi CM Yogi Adityanath Congress Cricket News cricket news in hindi Crime News Delhi delhi news Entertainment News google hindi news Google News hindi news Hindi news update Latest News latest news in hindi latest update Lok Sabha Election 2024 lucknow News NEWS 1 INDIA news 1 india hindi news news 1 india hindi report news 1 india latest news News1India news hindi update news india hindi breaking news News in Hindi PM Modi Rahul Gandhi Salman Khan social media Supreme Court Update UP Hindi News UP News UP Police Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Yogi Adityanath

Recent Posts

  • बाजार में बुजुर्ग द्वारा महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
  • बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में पेट्रोल जैसी तेज़ गंध, टेकऑफ से पहले उड़ान रद्द
  • Muzaffarnagar में सिसौना फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: केदारनाथ जा रहे चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल
  • सनराइज सेक्टर्स में रिसर्च को मिलेगा 20,000 करोड़ का बूस्ट, राष्ट्रीय खेल नीति को जल्द मिल सकती है मंजूरी!
  • दिल्ली वालों को बड़ी राहत! LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें अब कितने में मिलेगा

Recent Comments

No comments to show.
news 1 india

न्यूज़ १ इंडिया एक 24×7 ऑनलाइन न्यूज़ चैनल है, जो समाज में व्याप्त समस्याओं जिसमे साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, राजनीति, आतंकवाद, आदि जैसे मुद्दे पर हिंदी जगत को समाचार सेवा प्रदान करता है।

Follow us on social media:

Recent News

  • बाजार में बुजुर्ग द्वारा महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
  • बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में पेट्रोल जैसी तेज़ गंध, टेकऑफ से पहले उड़ान रद्द
  • Muzaffarnagar में सिसौना फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: केदारनाथ जा रहे चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल
  • सनराइज सेक्टर्स में रिसर्च को मिलेगा 20,000 करोड़ का बूस्ट, राष्ट्रीय खेल नीति को जल्द मिल सकती है मंजूरी!
  • दिल्ली वालों को बड़ी राहत! LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें अब कितने में मिलेगा

RSS Unknown Feed

Quick Links

Privacy Policy
About us

Twitter

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर

© 2023 News 1 India

No Result
View All Result
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान

© 2023 News 1 India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist