गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Saif Ali Khan पर हमला,अब तक पुलिस को कुछ नहीं पता यह चोरी थी या है कोई गहरी साजिश

सैफ अली खान पर हमला हुए 50 घंटे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी भी हमलावर तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की पहचान की जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 18, 2025
in मनोरंजन
: Mumbai police investigation
Share on FacebookShare on Twitter

Saif Ali khan attacked mumbai police investigation : सैफ अली खान पर हमले को हुए करीब 50 घंटे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी भी खाली हाथ है। हमलावर फरार है और अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। मुंबई पुलिस की 20 टीमें और क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक कुछ खास हाथ नहीं आया। पुलिस ने अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ की है, और सैफ और करीना कपूर के बयान भी दर्ज किए हैं, लेकिन मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा।

हमले की रात क्या हुआ था

15-16 जनवरी की रात, एक अजनबी शख्स सैफ अली खान के घर में घुस आया। वह सैफ के बेटे जेह की तरफ बढ़ रहा था, जब उनकी नौकरानी ने उसे देख लिया और चिल्लाई। इसके बाद सैफ बाहर आए और हमलावर से उनकी झड़प हो गई। हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 वार किए और फिर आसानी से भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर के घर में घुसने और जाने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है।

RELATED NEWS

Saif Ali Khan Attack

सैफ पर हमले की रात क्या हुआ था? करीना ने 1613 पन्नों की चार्जशीट में बयां की पूरी सच्चाई!

अप्रैल 12, 2025
Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

जनवरी 23, 2025

हमलावर के बारे में जानकारी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर की उम्र करीब 35 से 40 साल है, वह सांवला और पतला है। उसकी ऊंचाई लगभग 5 फीट 5 इंच है, और उसने गहरे रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। उसकी गले में गमछा था और वह एक काले बैग के साथ घूम रहा था। इसके बाद, पुलिस को एक और नई तस्वीर मिली, जिसमें हमलावर ने अपने कपड़े बदल लिए थे। इस तस्वीर में वह आसमानी रंग की शर्ट पहने हुए था और कंधे पर काले रंग का बैग लटका रखा था।

क्या हमलावर सिर्फ चोरी करने आया था

यह सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावर सिर्फ चोरी करने आया था या फिर उसका इरादा कुछ और था। सैफ के शरीर में जो चाकू का टुकड़ा मिला, वह इससे साबित होता है कि हमलावर ने पूरी ताकत से हमला किया था। अगर वह सिर्फ चोरी करने आया था, तो क्या वह इस तरह से हमला करता या फिर वह पेशेवर हत्यारा था, जिसका मकसद सैफ को मारना था।

पुलिस की जांच में क्या नया मिला

मुंबई पुलिस ने सैफ के घर की रेकी का शक जताया है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर पहले भी सैफ के घर आ चुका था और उसे घर में घुसने का रास्ता मालूम था। वह सीसीटीवी के ब्लाइंड स्पॉट से वाकिफ था और उसका भागने का प्लान भी तैयार था। पुलिस का कहना है कि हमलावर के और भी मददगार हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सैफ की हालत और आगे की जांच

सैफ की हालत अब खतरे से बाहर है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें आईसीयू से बाहर निकालकर एक विशेष कमरे में शिफ्ट किया गया है और वह अब ठीक हो रहे हैं। सैफ को एक हफ्ते का आराम करने की सलाह दी गई है।

Tags: Crime InvestigatioMumbai PoliceSaif Ali Khan attack
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Saif Ali Khan Attack

सैफ पर हमले की रात क्या हुआ था? करीना ने 1613 पन्नों की चार्जशीट में बयां की पूरी सच्चाई!

by Gulshan
अप्रैल 12, 2025

Saif Ali Khan Attack : सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने बांद्रा...

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

by Sadaf Farooqui
जनवरी 23, 2025

Saif Ali khan attack: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक नया...

saif ali khan knife attack investigation security

Saif Ali Khan पर हमले का अपडेट, मुंबई पुलिस की जांच ,हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

by SYED BUSHRA
जनवरी 16, 2025

Saif Ali Khan knife attack : मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर हुई एक गंभीर घटना...

70 साल की लेडी ने 2 लड़कों से कहा ‘चलो बेटे और मेरे साथ बनाओ संबंध’, डिमांड के बाद जानिए क्यों गंवानी पड़ी जान

70 साल की लेडी ने 2 लड़कों से कहा ‘चलो बेटे और मेरे साथ बनाओ संबंध’, डिमांड के बाद जानिए क्यों गंवानी पड़ी जान

by Vinod
जनवरी 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो युवकों ने 70...

Mumbai Bus Accident: दर्जनों लोगों को कुचलते हुए बिल्डिंग से टकराई बस, हादसे में 7 की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

Mumbai Bus Accident: दर्जनों लोगों को कुचलते हुए बिल्डिंग से टकराई बस, हादसे में 7 की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

by Digital Desk
दिसम्बर 10, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्री राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। नशे में धुत चालक...

Next Post
Leopard attack in Bahraich

Uttar pradesh : बहराइच में तेंदुए का आतंक हमले का शिकार बनी 8 साल की मासूम ग्रामीणों में भय का माहौल

Hindenburg shuts down impacting Adan

International news : भारत की सुपारी लेने वाले हिडेनबर्ग पर लगा ताला, किसने कहा कितने गाज़ी आए कितने गाज़ी गए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist