Site icon News1India

सैफ अली खान के परिवार को मिली पुलिस सुरक्षा, XYZ कैटेगरी पर टिकी सभी की नज़रें

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अब मुंबई पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है। जानकारी के मुताबिक, इस गंभीर हमले के बाद सैफ और उनका परिवार काफी सहमा हुआ था, जिस वजह से जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। हालांकि, उनके लिए कितने पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। साथ ही, सुरक्षा किस कैटेगरी में आती है—X, Y, या Z—यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

सैफ ने ली रोनित रॉय की प्राइवेट सिक्योरिटी की मदद

लीलावती अस्पताल में पांच दिन भर्ती रहने के बाद सैफ अली खान को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल से घर लौटने के तुरंत बाद, सैफ ने अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभिनेता रोनित रॉय की प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विस का सहारा लेने का फैसला किया।

दरअसल, रोनित रॉय की एक सिक्योरिटी एजेंसी है, जिसे “ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन” के नाम से जाना जाता है। सैफ अली खान ने तय किया है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए इस एजेंसी की सेवाएं लेंगे।

रोनित रॉय का सैफ को लेकर बयान

मंगलवार शाम जब सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिली, तब रोनित रॉय भी उनके घर के बाहर मौजूद थे। आईएएनएस को दिए एक बयान में रोनित रॉय ने कहा, “हम पहले से ही सैफ के साथ जुड़े हुए हैं। वह अब ठीक हैं और घर वापस आ गए हैं।”

यह भी पढ़ें : 8 घंटे में खत्म कर देंगे… कपिल शर्मा और राजपाल यादव सहित कई सेलेब्स को मिली जान से मारने की धमकी!

रोनित रॉय की यह सिक्योरिटी एजेंसी बॉलीवुड की कई बड़े सितारों को सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, करण जौहर और कैटरीना कैफ जैसे नाम शामिल हैं।

Exit mobile version