Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » ‘दया नायक एंड स्पेशल 100’ के बिछाए जाल पर ऐसे फंसा शरीफुल इस्लाम, जानिए सैफ अली खान पर क्यों किया अटैक

‘दया नायक एंड स्पेशल 100’ के बिछाए जाल पर ऐसे फंसा शरीफुल इस्लाम, जानिए सैफ अली खान पर क्यों किया अटैक

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाला 72 घंटे के बाद गिरफ्तार, मुम्बई पुलिस ने आरोपी को थाणे से दबोचा, बांग्लादेश का रहले वाला है हमलावर।

by Vinod
20/01/2025

मुम्बई ऑनलाइन डेस्क।Mumbai Police arrested the accused who attacked Saif Ali Khan  बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला शातिर अपराधी शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुम्बई पुलिस ने 72 घंटे के अंदर दबोच लिया। वारदात के बाद मुम्बई पुलिस की तरफ से 35 टीमों का गठन किया गया था। सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को ऑपरेशन में लगाया गया था। आईपीएस रैंक के अधिकारी सड़क पर उतर चुके थे। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को भी आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया था। दया नायक एंड स्पेशल 100 ने आखिरकार थाणे से शरीफुल इस्लाम शहजाद को अरेस्ट कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बालीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को जानलेवा हमला हुआ। रात करीब दो बजे के आसपास एक शातिर उनके घर पर दाखिल हुआ। घर पर काम करने वाली नौकरानी की नजर अपराधी पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर सैफ अली खान अपने कमरे से बाहर आए। इस दौरान सैफ अली खान आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। तभी उसने एक्टर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल करते हुए मौके स फरार हो गया। सैफ को अस्पताल लाया गया। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर सैफ की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें बनाई। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के अलावा 100 पुलिसकर्मी 72 घंटे तक ऑपरेशन चलाया।

थाणे से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पहचान की। उसकी लोकेशन थाणे में मिली। आरोपी झाड़ियों में छिपा बैठा था, जहां से उसे अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस आरोपी को लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने शरीफुल इस्लाम शहजाद को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। अब तक की जांच के मुताबिक ये बांग्लादेशी नागरिक बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि चोरी के इरादे से आरोपी सैफ अली खान के घर में घुसा था। शरीफुल इस्लाम मुंबई में विजय दास के नाम से रह रहा था। ये 5-6 महीने पहले मुंबई पहुंचा था। हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।

RELATED NEWS

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

September 11, 2026
Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

June 29, 2026

आरोपी ने मांगे थे 1 करोड़ रूपए

डीसीपी ने बताया कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद 16 जनवरी को बांद्रा के सतगुरु शरण अपार्टमेंट में सैफ अली खान के घर से निकलने के बाद पटवर्धन गार्डन के पास एक बस स्टॉप पर सोया रहा। इसके बाद में वो ट्रेन से वर्ली (मध्य मुंबई में) पहुंचा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, जांच में पता चला है कि आरोपी सीढ़ियों से सातवीं-आठवीं मंजिल तक गया, फिर डक्ट एरिया में घुसा। वहां पाइप के जरिए 12वीं मंजिल पर चढ़ा. बाथरूम की खिड़की से सैफ के फ्लैट में घुसा। फिर वह बाथरूम से बाहर आया। इसी दौरान उसे सैफ के कर्मचारियों ने देखा। वो उनको धमकी देते हुए 1 करोड़ रुपए मांगने लगा। सैफ के आने पर उनके उपर हमला कर दिया।

इस तकनीकि के जरिए पकड़ा गया आरोपी

शरीफुल इस्लाम शहजाद को दबोचने के लिए पुलिस को काफी सर्विलांस करना पड़ा। कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। हमले से पहले और बाद के कई वीडियो की पड़ताल की गई। उसी में से एक 9 जनवरी का वीडियो शातिर का सुराग दे गया। वो 9 जनवरी को बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक से पहुंचा था। फेस रिकॉग्निशन तकनीकी के जरिए पुलिस ने 9 जनवरी के उस वीडियो से आरोपी को खोज निकाला। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए बाइक वाले को पकड़ा। उसी बाइक वाले ने शहजाद के ठिकाने का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया। बाइक वाले ने ठाणे के कासारवड़वली के जंगल का पता बताया, जहां आरोपी छिपा हुआ था। यहां लेबर कैंप है। इस कैंप में रहने वाले ज्यादातर मजदूर कोलकाता के हैं।

72 घंटे तक चला पुलिस का ऑपरेशन

पुलिस इस जंगली इलाके में पहुंची। रात 9 बजे से 2 बजे तक वहां रहने वाले मजदूरों को फोटो दिखाकर शहजाद के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। करीब 5 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मुंबई पुलिस को कामयाबी मिल गई। पुलिस को करीब 72 घंटे का ऑपरेशन चलाना पड़ा। पुलिस का कहना है कि हमलावर बांग्लादेशी है। पुलिस अब आरोपी को शरण देने और भारत में कौन लेकर आया और कैसे वह मुम्बई पहुंचा, सभी की कुंडली खंगाल रही है। आने वाले दिनों में आरोपी के मददगारों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस जल्द ही सैफ अली खान की नौकरानी के सामने आरोपी को पेश कर पहचान करवाएगी। आधे चाकू के हिस्से के अलावा वारदात के दौरान प्रयाग किए गए पकड़ों के बारे में भी आरोपी से पूछताछ करेगी।

करीना कपूर ने दर्ज करवाए बयान

वहीं इस मामले में पुलिस ने करीना कपूर का बयान भी दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि हमले के वक्त सैफ अली खान अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर थे। वहीं पर हमलावर ने चाकू से हमला किया। उन्हें गंभीर चोट आईं। सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश की। वो बीच में आए तो हमलावर जहांगीर तक नहीं पहुंच पाया। हमले के बाद बच्चों और महिलाओं को 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। करीना कपूर ने ये भी बताया कि हमलावर काफी आक्रामक था। उसने कई बार सैफ पर हमले किए थे। वो हमले को देखकर काफी घबरा गईं थीं। लिहाजा उनकी बहन करिश्मा उन्हें अपने साथ घर लेकर चली गई थीं। उनके मुताबिक आरोपी ने सैफ के घर से कुछ भी चोरी नहीं हुई है।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

इनसब के बीच शिवसेना यूबीटी ने केंद्र और फडणवीस सरकार को घेरा है। पार्टी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया किगृहमंत्री ने देश की सीमाओं को इतना असुरक्षित कर दिया है कि बांग्लादेशी ना सिर्फ अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कर रहे हैं, बल्कि शहर में अपराध भी कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि कौन उन्हें घुसपैठ में मदद कर रहा है।\

बीजेपी का पलटवार

उधर विपक्षी हमले को लेकर विपक्ष के सवालों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि सैफ पर हमला करने वाला शफीरुल इस्लाम बांग्लादेशी नागरिक है। ये धर्म की नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई है। भारत का मुसलमान भी बांग्लादेशी मुसलमान से सुरक्षित नहीं है। बांग्लादेशी मुसलमान को भगाओ, भारत के आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिलाओं, बेटियों और नागरिकों को बचाओ।

 

Related Posts

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

September 11, 2026
Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

June 29, 2026
Saif Ali Khan हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा ‘खुकुमनी शेख’

Saif Ali Khan हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा ‘खुकुमनी शेख’

January 27, 2025
Saif Ali Khan

सैफ अली खान के परिवार को मिली पुलिस सुरक्षा, XYZ कैटेगरी पर टिकी सभी की नज़रें

January 23, 2025
Saif Ali Khan ने छोड़ा पुराना घर, डिस्चार्ज के बाद फॉर्च्यून हाइट्स में किया शिफ्ट

Saif Ali Khan ने छोड़ा पुराना घर, डिस्चार्ज के बाद फॉर्च्यून हाइट्स में किया शिफ्ट

January 21, 2025
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan 6 दिन बाद घर लौटे, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

January 21, 2025
saif ali

Saif Ali Khan के बाद बहन सबा अली खान भी हुईं चोटिल, हाथ में फ्रैक्चर के साथ शेयर की तस्वीर

January 21, 2025
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan attack: चोरी या हत्या? सैफ अली खान के घर में हमलावर के इरादों पर पुलिस का खुलासा

January 19, 2025
सैफ अली खान पर हमले से थर्राई फिल्म इंड्रस्ट्री, जानिए अब तक कितने एक्टर्स के खून से लाल हुई मुम्बई

सैफ अली खान पर हमले से थर्राई फिल्म इंड्रस्ट्री, जानिए अब तक कितने एक्टर्स के खून से लाल हुई मुम्बई

January 18, 2025
Saif Ali Khan: हां ऐसे ही हैं सैफ अली खान, घर में ‘हीरो’ तो हॉस्पिटल में टाइगर की तरह दहाड़े ‘छोटे नवाब’

Saif Ali Khan: हां ऐसे ही हैं सैफ अली खान, घर में ‘हीरो’ तो हॉस्पिटल में टाइगर की तरह दहाड़े ‘छोटे नवाब’

January 18, 2025
Next Post
Aghori Sadhu: लाशों से संबंध बनाने के साथ क्या मरे इंसानों का खाते हैं मांस, जानें अघोरी साधुओं के बारे में सबकुछ

Aghori Sadhu: लाशों से संबंध बनाने के साथ क्या मरे इंसानों का खाते हैं मांस, जानें अघोरी साधुओं के बारे में सबकुछ

Delhi NCR

NCR weather Alert: एनसीआर में बदल रहा मौसम... अगले 48 घंटे में बारिश के आसार, ठंड फिर होगी तेज

USAID

Donald Trump oath: ट्रम्प के शपथ से पहले ही वाइट हाउस में मची हलचल, फाइलों में बदलाव शुरू

POPULAR POST

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India