Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » सैफ पर हमले की रात क्या हुआ था? करीना ने 1613 पन्नों की चार्जशीट में बयां की पूरी सच्चाई!

सैफ पर हमले की रात क्या हुआ था? करीना ने 1613 पन्नों की चार्जशीट में बयां की पूरी सच्चाई!

सैफ अली खान पर हुए हमले की रात का पूरा घटनाक्रम करीना कपूर ने मुंबई पुलिस को बताया। पुलिस की चार्जशीट में करीना के हर बयान को विस्तार से दर्ज किया गया है—कि उस रात कब, क्या और कैसे हुआ।

by Gulshan
12/04/2025
Saif Ali Khan Attack

Saif Ali Khan Attack : सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1613 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें सैफ की पत्नी करीना कपूर का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने 16 जनवरी 2025 की रात हुई पूरी घटना का क्रमवार ब्यौरा पुलिस को दिया है।

करीना ने बताई हमले वाली रात की कहानी

करीना ने अपने बयान में बताया कि 16 जनवरी की रात वह अपनी दोस्त रिया कपूर से मिलने के बाद करीब 1:20 बजे घर लौटी थीं। कुछ ही देर बाद, लगभग 2 बजे, उनके बेटे जहांगीर की नैनी जुनू अचानक घबराई हुई उनके कमरे में आई और चिल्लाने लगी कि “जयबाबा के कमरे में कोई आदमी घुस आया है, उसके हाथ में चाकू है और वह पैसे मांग रहा है।”

यह सुनते ही करीना और सैफ तुरंत बेटे जेह के कमरे की ओर भागे। वहां पहुंचकर उन्होंने एक अनजान व्यक्ति को देखा, जो सैफ से उलझ पड़ा। सैफ ने उससे उसकी पहचान और इरादे पूछे, लेकिन बात बिगड़ती चली गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।

RELATED NEWS

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

January 23, 2025
: Mumbai police investigation

Saif Ali Khan पर हमला,अब तक पुलिस को कुछ नहीं पता यह चोरी थी या है कोई गहरी साजिश

January 18, 2025

करीना ने की अपील

करीना ने बताया कि सैफ ने हमलावर को जोर से पकड़ा था, लेकिन उसने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया—गर्दन, पीठ और हाथों पर कई वार किए। जब दूसरी नैनी गीता ने सैफ की मदद करनी चाही तो हमलावर ने उस पर भी हमला किया और उसके हाथ में चोट आई। गीता को घायल देखकर करीना चिल्लाईं, “जल्दी से जयबाबा को बाहर निकालो!”

हमले के बाद करीना अपने बच्चों जहांगीर, तैमूर और एलिम्मा के साथ बिल्डिंग की बारहवीं मंजिल पर स्थित एक सुरक्षित कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद सैफ भी वहां पहुंचे, उनके कपड़े खून से सने थे और वह बुरी तरह घायल थे। इसके बाद हाउस हेल्प हरी, रामू, रमेश और पासवान ने मदद के लिए दौड़ लगाई। करीना ने बताया कि सभी ने मिलकर हमलावर को खोजने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो चुका था।

यह भी पढ़ें : बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा: 15 पुलिसकर्मी घायल, नाबालिग को लगी…

सैफ को पहुंचाया अस्पताल

करीना ने तुरंत सबको निर्देश दिया कि “सब कुछ छोड़ो, पहले नीचे चलो और सैफ को अस्पताल ले चलो।” सभी लिफ्ट से नीचे पहुंचे। हाउस हेल्प हरी ने एक ऑटो रिक्शा रोका और सैफ को लेकर लीलावती अस्पताल पहुंचा, जहां तैमूर भी उनके साथ था। इस दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और मैनेजर पूनम दमानिया को कॉल कर मदद मांगी। पूनम के पति तेजस दमानिया ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे बिल्डिंग परिसर की तलाशी ली।

Related Posts

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

January 23, 2025
: Mumbai police investigation

Saif Ali Khan पर हमला,अब तक पुलिस को कुछ नहीं पता यह चोरी थी या है कोई गहरी साजिश

January 18, 2025
saif ali khan knife attack investigation security

Saif Ali Khan पर हमले का अपडेट, मुंबई पुलिस की जांच ,हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

January 16, 2025
Next Post
UPI Outage

UPI Down: पेटीएम, फोनपे, गूगल पे सर्विस हुई ठप, 5 मिनट बाद भी नहीं हो रही पेमेंट

boy-sneaking-his-girlfriend-in-suitcase

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल ले जा रहा था लड़का, चीख निकलते ही खुल गई पोल

Rakt Swabhimaan rally

Rakt Swabhimaan rally: गढ़ी रामी में क्षत्रियों का दमखम! तलवारें लहराईं, लाखों की भीड़ – पुलिस रही अलर्ट

POPULAR POST

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India