बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bollywood news : जान से मारने की धमकियों पर क्या बोले सलमान क्यों कहा ‘जितनी उम्र लिखी है,बस वही है।”

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिल रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि "जितनी उम्र लिखी है, वही है।" उनके परिवार को इस खतरे से डर लग रहा है।

by SYED BUSHRA
मार्च 27, 2025
in मनोरंजन
Salman Khan on Lawrence Bishnoi threats
Share on FacebookShare on Twitter

Salman Khan on Lawrence Bishnoi threats बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिल रही हैं। इस मामले पर पहली बार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है— “जितनी उम्र लिखी है, बस वही है।”

सलमान खान ने क्या कहा

इन दिनों सलमान खान ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उन्होंने मुंबई में कुछ मीडिया पर्सन से खुलकर बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है? तो उन्होंने ऊपर आसमान की ओर इशारा करते हुए कहा

RELATED NEWS

Bigg Boss 20: शूटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर लगाई फटकार

Bigg Boss 20: शूटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर लगाई फटकार

सितम्बर 5, 2026

“भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।”

इस बयान से साफ है कि सलमान खान को अपनी सुरक्षा की चिंता जरूर है, लेकिन वे इसे लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं।

सलमान का परिवार क्यों डरा हुआ है

पिछले कुछ सालों में सलमान खान और उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार धमकियां मिली हैं। पहले उनके पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान धमकी भरा लेटर मिला था। फिर सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की गई और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग भी हुई थी। इन घटनाओं ने सलमान के परिवार को डरा दिया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे क्यों पड़ा है

कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से बदला लेना चाहता है। वजह है 1998 का काला हिरण शिकार केस। ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पूजनीय मानता है, इसलिए इस घटना से वे बेहद नाराज हो गए थे।

2018 में जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था।

“हम सलमान खान को मार देंगे। जब हम एक्शन लेंगे, तब सबको पता चल जाएगा। मैंने अभी तक कुछ नहीं किया, लेकिन मुझ पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं।”

‘सिकंदर’ के कलेक्शन पर क्या बोले सलमान

सलमान खान की ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान से पूछा गया कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहेगा?

इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा

“पिक्चर अच्छी हो या बुरी, अगर ईद, दिवाली जैसी बड़ी छुट्टियों पर रिलीज हो तो 100 करोड़ रुपये तो पार कर ही जाती है। अब 100 करोड़ की बात पुरानी हो गई, अब 200 करोड़ की बात करनी चाहिए।”

सलमान को पूरा भरोसा है कि ‘सिकंदर’ 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बावजूद, उन्होंने अपने काम और प्रोफेशनल कमिटमेंट को प्रभावित नहीं होने दिया है। हालांकि, उनके परिवार को जरूर चिंता हो रही है। वहीं, सलमान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी।

Tags: Bollywood latest updateSalman Khan news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bigg Boss 20: शूटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर लगाई फटकार

Bigg Boss 20: शूटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर लगाई फटकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

Bigg Boss Season 20: सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने...

Next Post
Kamran Khan

सिस्टम से हार गया ‘आईपीएल’ का स्टार प्लेयर, अब सियासी पिच पर उतरेगा ये तेज़ गेंदबाज़

अभिषेक प्रकाश के भ्रष्टाचार की खुली 1 और पोटली, ADM, 4 SDM, 4 तहसीलदार समेत 16 अफसरों के साथ ‘बॉस’ ने भरी ‘तिजोरी’

अभिषेक प्रकाश के भ्रष्टाचार की खुली 1 और पोटली, ADM, 4 SDM, 4 तहसीलदार समेत 16 अफसरों के साथ ‘बॉस’ ने भरी ‘तिजोरी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In