Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश, 2 दिन में दो घुसपैठिए गिरफ्तार!

सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश, 2 दिन में दो घुसपैठिए गिरफ्तार!

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आया है। उनकी बिल्डिंग में एक बार फिर अनधिकृत प्रवेश की घटना हुई है। पुलिस ने एक अज्ञात महिला को जबरन घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह महिला सलमान के घर तक पहुंच गई थी। फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया और उसकी मंशा क्या थी।

by Gulshan
22/05/2025
Salman Khan Security

RELATED NEWS

No Content Available

Salman Khan Security : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार को हुई एक हालिया घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एक अनजान महिला सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट तक पहुंचने में कामयाब हो गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसके खिलाफ परिसर में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की पहचान 36 वर्षीय ईशा छाबड़ा के रूप में की है।

सलमान खान (Salman Khan Security) मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बावजूद इस तरह की घुसपैठ दूसरी बार हुई है, जो चिंता का विषय है। यहां तक कि उनके घर के बाहर लगातार पुलिस तैनात रहती है, इसके बावजूद कोई अनजान महिला इतनी भीतर तक पहुंच गई, यह दर्शाता है कि सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला की इस हरकत के पीछे मंशा क्या थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं और उनके घर पर गोलीबारी की घटना भी हो चुकी है। इसी को देखते हुए उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। राज्य के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने इस ताजा घटना को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया है कि सलमान खान की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “सलमान को मिली धमकियों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और उनकी जान को किसी भी तरह का खतरा नहीं है।”

यह भी पढ़ें : यूपी की नौकरशाही से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, 6 जिलों के DM चीफ…

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने सलमान खान के निवास में घुसने की कोशिश की हो। इससे पहले 20 मई को एक और व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से गैलेक्सी अपार्टमेंट में दाखिल हो गया था। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

सुरक्षा अधिकारी ने क्या कहा ? 

बांद्रा पुलिस को दिए गए एक बयान में सलमान की सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9:45 बजे उस व्यक्ति को अपार्टमेंट के आसपास घूमते हुए देखा गया था। जब उसे जाने को कहा गया, तो उसने गुस्से में आकर अपना मोबाइल फोन ज़मीन पर पटक कर तोड़ दिया। शाम 7:15 बजे वह फिर लौटा और एक स्थानीय निवासी की कार के पीछे छिपते हुए अपार्टमेंट में घुस गया।

लेकिन चौकस पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सलमान खान से मुलाकात करना चाहता था, लेकिन जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने यह रास्ता अपनाया। इस तरह की घटनाएं सलमान के फैंस और सुरक्षा एजेंसियों दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
waqf amendment act 2025

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित, चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक्शन

Why it is important to update Aadhaar card before free deadline

आधार कार्ड update कराएं अब फ्री में, जानें आखिरी तारीख़ और आसान तरीक़ा

yutori lifestyle for stress relief

क्या है yutori lifestyle कैसे आपको तनाव से राहत देता है यह जापानी तरीका

POPULAR POST

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India