Sharukh khan news: बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान, हाल ही में अलीबाग के अपने शानदार फार्महाउस पर परिवार के साथ मस्ती भरा समय बिताकर मुंबई लौट आए हैं। उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे अबराम भी नजर आए। लेकिन इस बार सबकी नजरें उनके परिवार के नए मेंबर पर टिकी रहीं।
शाहरुख का नया पालतू दोस्त
शाहरुख खान को अपने प्यारे पालतू कुत्ते को गोद में लिए हुए स्पॉट किया गया। ब्लैक कोट में शाहरुख का लुक जितना स्टाइलिश था, उतना ही उनका कुत्ता भी क्यूट लग रहा था। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
सुहाना और अगस्त्य नंदा भी आए नजर
शाहरुख की बेटी सुहाना खान और उनके कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा भी साथ में स्पॉट किए गए। हालांकि, सुहाना दूसरी कार में बैठकर घर चली गईं।
शाहरुख हर अंदाज में कूल
नाव में बैठते वक्त शाहरुख का सिर दरवाजे से टकरा गया, लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया और कूल अंदाज में बैठ गए। फैन्स ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की।
वर्क फ्रंट पर भी मचा रहे धमाल
शाहरुख खान की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। अब वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ग्रे शेड के किरदार में दिखेंगे और सुहाना को ट्रेनिंग देते हुए नजर आएंगे।
आर्यन खान की नई शुरुआत
शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान भी सुर्खियों में हैं।आर्यन खान ने अपने करियर की नई शुरुआत की है। वह निर्देशन में कदम रख रहे हैं और अपनी पहली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ का निर्देशन कर रहे हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आर्यन का यह कदम उनके बॉलीवुड करियर की नई दिशा की शुरुआत मानी जा रही है।





















