Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Samay Raina News:’खुद कनाडा भाग गया और फिर मजाक बना रहा’… सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर जताई नाराजगी

Samay Raina News:’खुद कनाडा भाग गया और फिर मजाक बना रहा’… सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने वल्गर कॉमेडी विवाद की सुनवाई में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि वह कनाडा जाकर केस पर टिप्पणी कर रहा है, जबकि न्यायपालिका की शक्तियों को समझना जरूरी है।

by Mayank Yadav
03/03/2025
Samay Raina

Supreme Court on Samay Raina: सुप्रीम कोर्ट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो से जुड़े वल्गर कॉमेडी विवाद की सुनवाई के दौरान यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और आशीष चंचलानी की याचिकाओं पर विचार करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का जिक्र किया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विवाद में शामिल चार लोगों में से एक व्यक्ति कनाडा चला गया और वहां से कोर्ट की कार्यवाही पर टिप्पणी कर रहा है। कोर्ट ने कहा कि यह युवा पीढ़ी खुद को ओवरस्मार्ट समझती है, लेकिन न्यायपालिका की शक्तियों को लेकर उन्हें सही जानकारी नहीं होती। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी सहमति जताई। सोशल मीडिया पर समय रैना के बयान वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, “समय रैना कनाडा जाकर मामले पर मजाक बना रहा है। ये यंग जेनरेशन खुद को बहुत ओवरस्मार्ट समझती है, लेकिन कोर्ट को मिले अधिकारों को समझना भी जरूरी है।” इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “हां, खुद विदेश भाग गया और फिर कोर्ट की कार्यवाही का मजाक बना रहा है।”

कोर्ट ने इस दौरान रणवीर इलाहबादिया को अपना शो प्रसारित करने की अनुमति दे दी, लेकिन शर्त रखी कि वह कोर्ट में विचाराधीन मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

RELATED NEWS

Controversy Again: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर बवाल, कौन सी टिप्पणी से मचा हंगामा

Controversy Again: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर बवाल, कौन सी टिप्पणी से मचा हंगामा

August 30, 2026
‘India’s Got Latent’ सीज़न 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ होगा प्रीमियर

‘India’s Got Latent’ सीज़न 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ होगा प्रीमियर

June 20, 2026

Samay Raina ने कनाडा में क्या कहा?

Samay Raina इस वक्त कनाडा में अपने ‘समय रैना अनफिल्टर्ड टूर’ के तहत परफॉर्म कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने शो के दौरान वल्गर कॉमेडी विवाद और रणवीर इलाहबादिया से जुड़े केस पर बात की थी। एक फैन शुभम दत्ता ने फेसबुक पर लिखा कि रैना ने शो में कहा, “इस शो पर बहुत मौके आएंगे, जहां आपको लग सकता है कि मैं बहुत फनी कुछ बोल सकता हूं, पर तब बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना।”

गौरतलब है कि रणवीर इलाहबादिया को उनके यूट्यूब चैनल ‘बीयर बाइसेप्स’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, Samay Raina ने यह भी कहा, “शायद समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं।”

हालांकि, शुभम दत्ता ने बाद में अपनी पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक कई लोगों ने इसे शेयर कर दिया था, जिससे यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

युवाओं को लेकर कोर्ट का सख्त रुख

सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आजकल के युवा खुद को बहुत स्मार्ट समझते हैं और उन्हें लगता है कि वे जो चाहें कर सकते हैं। लेकिन कोर्ट को भी इन मामलों को संभालना आता है। इस पर रणवीर इलाहबादिया के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल का समय रैना की टिप्पणियों से कोई संबंध नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट समय रैना की टिप्पणियों पर कोई कानूनी कार्रवाई करता है या नहीं।

यहां पढ़ें: The Ranveer Show: सुप्रीम कोर्ट से रणवीर इलाहाबादिया को राहत, ‘द रणवीर शो’ फिर शुरू करने की इजाजत… शर्तों के साथ मिली अनुमति

Related Posts

Controversy Again: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर बवाल, कौन सी टिप्पणी से मचा हंगामा

Controversy Again: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर बवाल, कौन सी टिप्पणी से मचा हंगामा

August 30, 2026
‘India’s Got Latent’ सीज़न 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ होगा प्रीमियर

‘India’s Got Latent’ सीज़न 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ होगा प्रीमियर

June 20, 2026
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: समय रैना और अन्य कॉमेडियन हर महीने दिव्यांगों के लिए फंडरेज़िंग शो करेंगे

दिव्यांगों के लिए फंड जुटाने के शो करेंगे Samay Raina , सुप्रीम कोर्ट ने तय की शर्तें

November 27, 2025
Supreme court ने लगाई समय रैना को फटकार, ओवरस्मार्टनेस पर जताई नाराजगी

Supreme court ने लगाई समय रैना को फटकार, ओवरस्मार्टनेस पर जताई नाराजगी

March 4, 2025
Samay Raina

कॉमेडी शो से समय रैना को असली पहचान, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक ?

February 11, 2025
Samay Raina

Samay Raina के शो में Urfi Javed के साथ हुई बदतमीजी !

December 30, 2024
Next Post
IPL 2025

IPL 2025 : KKR ने किया नए कप्तान का एलान, अजिंक्य रहाणे को बनाया कैप्टन

Uttar Pradesh: अब उत्तर प्रदेश के युवा भी बनेंगे टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट, जानें किन शहरों में खोलेगी योगी सरकार नई AI labs

Uttar Pradesh: अब उत्तर प्रदेश के युवा भी बनेंगे टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट, जानें किन शहरों में खोलेगी योगी सरकार नई AI labs

CM Yogi

Maha Kumbh stampede: महाकुंभ भगदड़ के बाद त्वरित कार्रवाई, अंसल घोटाले पर सख्त हुए सीएम योगी

POPULAR POST

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India