Tuesday, June 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Vidhu Raghav: कैंसर की जंग में हार गए साँसे,टीवी के इस अभिनेता ने कहा दुनिया को अलविदा

टीवी अभिनेता विभु राघव का स्टेज 4 कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। इंडस्ट्री ने एक सच्चा फाइटर और शानदार इंसान खो दिया है।

by Sadaf Farooqui
June 3, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Vidhu Raghav: टीवी जगत में छाई शोक की लहर,टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सीरियल ‘निशा और उसके कजिन्स’ में नजर आ चुके अभिनेता विभु राघव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन 2 जून 2025 को मुंबई के नानावटी अस्पताल में हुआ। वो पिछले कुछ समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से लड़ रहे थे।

बीमारी से लड़ते हुए भी बनाए रखा हौसला

विभु राघव, जिनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था, काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वे अक्सर अपनी तबीयत और इलाज से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे, जिससे उनके फैंस को भी हिम्मत मिलती थी। लेकिन पिछले एक महीने से वे सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे, जिससे उनके चाहने वालों में चिंता बढ़ गई थी।

RELATED NEWS

हिना खान के बाद अब इस TV एक्ट्रेस को हुआ कैंसर, पोस्ट में कहा “दुआओं की दरखास्त”

हिना खान के बाद अब इस TV एक्ट्रेस को हुआ कैंसर, पोस्ट में कहा “दुआओं की दरखास्त”

May 28, 2025

दोस्तों ने दी निधन की पुष्टि

उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और टीवी जगत के कलाकारों सिंपल कौल, कावेरी प्रियम और करणवीर मेहरा ने की। करणवीर ने एक भावुक पोस्ट में लिखा, “तू चला गया दोस्त, लेकिन तेरी मुस्कान हमेशा दिल में जिंदा रहेगी।”

आर्थिक परेशानी और इंडस्ट्री से दूरी

कैंसर की गंभीर हालत की वजह से विभु पिछले कुछ सालों से किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए। इलाज के लिए उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया के जरिए फंड जुटाने की अपील की थी। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी जिंदादिली से सभी को प्रेरित किया।

टीवी करियर और करीबी रिश्ते

विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में शानदार अभिनय किया। वे इंडस्ट्री में सौम्या टंडन, अनेरी वजानी और सिंपल कौल जैसे कलाकारों के बहुत करीबी माने जाते थे। उनका स्वभाव, काम के प्रति समर्पण और जिंदादिल अंदाज सभी को पसंद आता था।

साथियों की भावुक विदाई

सिंपल कौल ने विभु की एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा
“भारी मन से बताना पड़ रहा है कि हमारा प्यारा दोस्त विभु अब हमारे बीच नहीं रहा। कृपया उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ओम नमः शिवाय।”

ये भी पढ़ें-दीपिका कक्कड़ को मिली राहत,कई बार टलने के बाद आज होगी सर्जरी, पति शोएब ने फैन्स से शेयर की ये अपडेट

यादें जो हमेशा साथ रहेंगी

टीवी इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली, खुशमिजाज और इंस्पायरिंग अभिनेता को खो दिया है। विभु की मुस्कुराहट, मेहनत और जज्बा हमेशा उनके चाहने वालों और दोस्तों के दिलों में ज़िंदा रहेंगे।

Tags: Celebrity DeathsTV Industry News
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

हिना खान के बाद अब इस TV एक्ट्रेस को हुआ कैंसर, पोस्ट में कहा “दुआओं की दरखास्त”

हिना खान के बाद अब इस TV एक्ट्रेस को हुआ कैंसर, पोस्ट में कहा “दुआओं की दरखास्त”

by Sadaf Farooqui
May 28, 2025

Dipika Kakkar health update: टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर...

Next Post
Yogi Cabinet Meeting

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले.. पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात, पुलिस-पीएसी भर्ती में 20% आरक्षण

Entertainment news : क्या शत्रुघ्न सिन्हा की इमोशनल पोस्ट से सोनाक्षी के फैमिली बॉन्ड्स में दिखी दरार या दिल का इज़हार

Entertainment news : क्या शत्रुघ्न सिन्हा की इमोशनल पोस्ट से सोनाक्षी के फैमिली बॉन्ड्स में दिखी दरार या दिल का इज़हार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist