Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Bollywood news : बीते जमाने की खूबसूरत मशहूर हीरोइन जिसने पाई शोहरत और बुलंदी, मिली गुमनामी में दर्दनाक मौत ,जानिए पूरी कहानी

विमी, जिन्होंने फिल्म ‘हमराज़’ से स्टारडम हासिल किया,उनका करियर एक कॉन्ट्रैक्ट की वजह से तबाह हो गया। उनकी जिंदगी शराब, कर्ज और तंगी में बीतने लगी। उनकी अंतिम यात्रा भी दर्दनाक रही श्मशान तक लाश ठेले पर ले जाई गई।

by SYED BUSHRA
January 14, 2025
in मनोरंजन
Vimi tragic Bollywood story
Share on FacebookShare on Twitter

Vimi tragic Bollywood story : अपने छोटे से करियर में शशि कपूर, सुनील दत्त और राजकुमार जैसे बड़े सितारों संग काम करने वाली एक्ट्रेस विमी ने कम वक्त में काफी नाम कमाया। उनकी पहली फिल्म ‘हमराज़’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। लेकिन जितनी तेज़ी से वो शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचीं, उतनी ही जल्दी उनकी जिंदगी बर्बादी की ओर बढ़ गई।

डेब्यू से ही मिली बड़ी सफलता

1967 में रिलीज हुई बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘हमराज़’ से विमी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने हर किसी को प्रभावित किया। उस समय उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते थे। फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उन्हें साइन करने के लिए लाइन में खड़े रहते थे। लेकिन उनकी सफलता लंबे समय तक टिक नहीं पाई।

RELATED NEWS

No Content Available

पार्टी में मिली एक्टिंग की पहली पेशकश

विमी की कहानी किसी फिल्मी किस्से से कम नहीं है। उन्होंने मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट रवि से शादी की थी। एक बार पति के साथ पार्टी में जाने के दौरान म्यूजिक डायरेक्टर जी एस कोहली ने उनकी खूबसूरती देखी और तुरंत फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया। उस वक्त विमी दो बच्चों की मां थीं, लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें मुंबई बुला लिया। बी आर चोपड़ा से मुलाकात के बाद उनकी पहली फिल्म साइन हुई।

कॉन्ट्रैक्ट बना बर्बादी की वजह

बी आर चोपड़ा ने विमी के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया। इसी कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं। धीरे धीरे उनका करियर डूबने लगा। पति से अनबन होने के बाद वह एक प्रोड्यूसर के साथ रहने लगीं। उनकी जिंदगी गुमनामी और बर्बादी के अंधेरे में चली गई।

कर्ज और शराब की लत ने किया खत्म

अपनी आर्थिक तंगी से उबरने के लिए विमी ने एक कंपनी भी खोली, लेकिन वो भी नहीं चली। शराब की लत ने उनकी सेहत और करियर दोनों को बर्बाद कर दिया। उनकी जिंदगी में ऐसा वक्त भी आया जब वो अकेली रह गईं।

ठेले पर ले जाई गई अंतिम यात्रा

विमी का अंत बेहद दर्दनाक था। मौत के बाद उनके पास अंतिम संस्कार के लिए चार कंधे तक नहीं थे। अस्पताल से उनकी लाश ठेले पर रखकर श्मशान घाट ले जाई गई।

Tags: BollywoodTragedyHumraazActressVimiLifeStory
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi bomb threats investigation

Delhi के स्कूलों को बम की धमकी देने वाला गिरफ्तार सामने आया NGO,राजनीतिक दल और अफजल गुरु कनेक्शन

New Delhi : गृह मंत्रालय ने CISF के कितने जवानों की भर्ती को दी मंजूरी एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र की सुरक्षा में बड़ा कदम

New Delhi : गृह मंत्रालय ने CISF के कितने जवानों की भर्ती को दी मंजूरी एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र की सुरक्षा में बड़ा कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist