Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Honey Singh ने ऐसा क्या कहा, जिसे सुन Sunny Leone हुई पानी-पानी

Honey Singh ने ऐसा क्या कहा, जिसे सुन Sunny Leone हुई पानी-पानी

नई दिल्ली: विवादों भरे करियर के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी लियोनी (Sunny Leone) को आज मनोरंजन जगत का लगभग हर शख्स जानता है। पोर्न फिल्मों (Blue Film) से शुरूआत करने वाली सनी को भारत जैसे संस्कृतिवादी देश में इतनी जल्दी नहीं स्वीकारा गया था।

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में पहली बार नज़र आने वाली सनी लियोनी को मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh  Bhatt) ने फिल्म जिस्म 2 (Jism 2) से पहला ब्रेक दिया था। या कह सकते हैं कि बॉलीवुड में सनी की एंट्री महेश भट्ट ने ही कराई थी।

साल 2012 में आई इस फिल्म ने सनी लियोनी को भारतीय दर्शकों के बीच पहचान दिलाई थी। इस फिल्म के आने के बाद भी पोर्न स्टार की इमेज का टैग उनसे नहीं हटा था। सिनेमा में दस्तक देने के बाद भी हिंदी सिनेमा के कई लोग उनसे दूरी बनाए हुए थे लेकिन बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनकी डिमांड बढ़ती गई, जिसके बाद वह कई नामी सितारों की फिल्मों में आइटम डांस करती हुई नज़र आईं।

फिल्म रागिनी का एमएमएस 2 (RAGINI MMS 2) में सनी पर फिल्माया गया गाना बेबी डॉल सोने की काफी हिट रहा था। इसी फिल्म का एक और मशहूर गीत जिसमें रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) भी नज़र आए थे, लोगों के बीच ये गीत काफी हिट रहा था, जिसके बोल थे, चार बोतल वोद्का।

गीत में दोनों की जुगलबंदी लोगों को काफी भायी थी। साल 2014 में आई रागिनी का एमएमएस 2 के मीडिया प्रमोशन के दौरान हनी सिंह ने सनी लियोनी के बारे में एक बात कही थी, जिसे लेकर वह शर्म से पानी-पानी हो गईं थीं।

इस दौरान हनी सिंह ने चार बोतल वोद्का गाना गाने के बाद, सनी लियोनी की तरफ देखते हुए ऐसी बात कही थी, जिससे वह शरमा गई थीं।

एक फैन के सवाल पूछने पर हनी सिंह ने सनी की तरफ देखते हुए कहा था, कि वह सनी लियोनी के बहुत बड़े फैन है और उन्होंने उनकी सारी की सारी फिल्में देखी हैं। इतना कहते ही प्रमोशन में मौजूद लोगों का एक शोर उठा था, क्योंकि उस समय सनी लियोनी ने बॉलीवुड में महज 2 ही फिल्में की थीं, तो सुनकर सब इसलिए हैरान थे, कि सनी ने और कौन-कौन सी फिल्में कर दी। लगभग हर शख्स जानता था, कि सनी अमेरिका की पोर्न फिल्म इंडस्ट्री से आई है।

हनी सिंह के इस जवाब पर उनसे माइक लेते हुए सनी लियोनी ने कहा था, कि जितना में हनी सिंह को जानती हूं, उस बेस पर कह सकती हूं कि वह पक्के जेंटलमैन हैं। आगे उन्होंने कहा था, कि मैं भी हनी की बहुत बड़ी फैन हूं।

Exit mobile version