Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पाकिस्तान के इस एक्टर को Priyanka Chopra की बातें सुनकर क्यों लगी मिर्ची ?

पाकिस्तान के इस एक्टर को Priyanka Chopra की बातें सुनकर क्यों लगी मिर्ची ?

नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपनी कामयाबी के चलते ग्लोबल स्टार के नाम से जानी जाती हैं। प्रियंका किसी न किसी वजह के चलते अक्सर हेडलाइंस का हिस्सा बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की डर्टी पॉलिटिक्स के बारे में बताया था, जिसके बाद उनके इस इंडस्ट्री को छोड़ने की वजह सबके सामने आई थी।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

ये सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत और एक्टिंग स्किल्स के चलते ही हॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड में काम मिलना लगभग बंद ही हो गया था लेकिन वो कहते हैं ना जब एक रास्ता बंद हो जाता है तो दूसरा रास्ता अपने आप ही कहीं न कहीं से निकल ही आता है ऐसा ही प्रियंका चोपड़ा के साथ भी हुआ।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

भई जब बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें कबूल नहीं कर रही थी तो उस समय वर्ल्ड में मशहूर हॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें सहारा दिया। इसी के चलते आज प्रियंका ग्लोबल स्टार के नाम से भी जानी जाती है।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

आपको बता दें, कि एक बार फिर से ये एक्ट्रेस ख़बरों में बनी हुई हैं लेकिन इस बार एक पाकिस्तानी एक्टर ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। जी हां पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता अदनान सिद्दीकी (Adnan Siddiqui) ने प्रियंका को उनकी नॉलेज सुधारने की सलाह दे डाली है।

चलिए आपको बताते आखिर पूरी कहानी क्या है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी डायरेक्टर शरमीन ओबैद को लेकर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। स्टोरी में प्रियंका ने शरमीन ओबैद चिनॉय (Sharmeen Obaid-Chinoy) को स्टार वार्स फिल्म का डायरेक्टर बनने के लिए कोन्ग्रेचूलेट किया था। अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रियंका ने शरमीन ओबैद चिनॉय को ‘साउथ एशियन’ कहा था ।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

प्रियंका का उन्हें साउथ एशियन कहना पाकिस्तान के एक्टर अदनान सिद्दीकी को नागवार गुजरा। इस पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की क्लास लगाते हुए उन्हें काफी खरी-खोटी सुना दी। अदनान ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, विद डयू रिस्पेक्ट प्रियंका चोपड़ा, आपकी नॉलेज को ब्रशअप करते हुए बता दूं कि शरमीन ओबैद चिऩॉय पाकिस्तानी है। ठीक उसी तरह जैसे साउथ एशियन होने का दावा करने से पहले आपको जब भी मौका मिलता है तो आप अपनी इंडियन नेशनलिटी को फ्लॉन्ट करती हैं।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

प्रियंका को लेकर कही गई पाकिस्तानी एक्टर की ये बाते सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अभी तक इस पर प्रियंका चोपड़ा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आपको बता दें, कि अदनान वहीं हैं जो दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) स्टारर फिल्म मॉंम (Mom ) में अभिनय करते नज़र आए थे। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

वहीं बात अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो वे जल्द ही अमेजन प्राइम की वीडियो सीरीज सिटाडेल (Citadel) में नज़र आने वाली हैं। सिटाडेल को 28 अप्रैल को स्ट्रीम किया जाएगा।

Exit mobile version