नई दिल्ली: शादी के बाद एक लड़की की लाइफ में सबसे खुशनुमा पल वो होता है, जब वो मां बनती है। अपने बच्चों को सीने से लगाकर एक अलग ही सुकून मिलता है। शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां इस सुख को जल्द पाना चाहती हैं, तो वहीं इनमें से कुछ ऐसी होती हैं, जिन्हें मां बनने का सुख बहुत देर से मिलता है। आज की अपनी इस कहानी में हम आपको टीवी (TV) की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी हुए कई साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक वो मां बनने के लिए तरस रही हैं, तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं शादी के इतने सालों बाद भी मां न बनने वाली इन टीवी एक्ट्रेस के बारे में।
फिल्म इंडस्ट्री और टीवी (TV) सीरियल्स में काम करने के बाद ज्यादातर एक्ट्रेस या तो अपना घर बसा लेती हैं या फिर ब्रेक ले लेती हैं। छोटे पर्दे यानी टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले लिया और अपनी पर्सनल लाइफ में कोई खटपट न होने की वजह से पर्दे से दूरी बना ली। इनमें से बहुत सी टीवी एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिनकी शादी को सालों बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी गोद सूनी हैं। वो अब तक मां नहीं बन पाई हैं।
तो चलिए जानते हैं टीवी की इन एक्ट्रेस के बारे में जो अब तक नहीं कर पाई हैं। फैमिली प्लानिंग। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। टीवी (TV) की संस्कारी बहू दिव्यंका त्रिपाठी का। 8 जुलाई साल 2016 को टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद दिव्यंका त्रिपाठी ने कुछ सालों के लिए टीवी से दूरी बना ली थी, लेकिन शादी के 7 साल बीत जाने पर भी अपने फैंस और फैमिली मेंबर्स को दिव्यंका ने गुड न्यूज नहीं सुनाई है।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है। भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ का। साल 2016 में अविनाश दिवेदी से शादी करने के बाद भले ही संभावना पर्दे पर इतना ज्यादा न दिखाई दी हो लेकिन यूट्यूब पर अपने ब्लॉग्स से भोजपुरी इंडस्ट्री की ये अदाकारा धमाल मचाती रहती हैं, लेकिन संभावना भी शादी के इतने सालों बाद मां बनने का सुख अभी तक नहीं ले पाई हैं। इस बात का दर्द संभावना अपने एक ब्लॉग में भी जाहिर कर चुकी हैं।
इस लिस्ट में अगला नाम आता है। टीवी के अलावा पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस सरगुन मेहता का। साल 2013 में टीवी एक्टर और प्रोडयूसर रवि दुबे से शादी करने के करीब 10 साल बाद भी सरगुन मेहता मां नहीं बन पाई है। कई बार उन्हें कई इंटरव्यूज में ये कहते भी देखा गया है कि अभी उनका मां बनने का कोई इरादा नहीं है। इस बात के लिए सरगुन कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।
चंद्रमुखी चौटाला के नाम से टीवी पर छा जाने वाली कविता कौशिक भी अब तक मां नहीं बन पाई है। 43 साल का हो जाने के बाद भी कविता संतान सुख नहीं ले पाई हैं। कविता कौशिक की शादी साल 2017 में रोनित बिस्वास से शादी की थी।
ये भी पढ़ें :- Deepika Padukone ने बढ़ाया देश का गौरव ऑस्कर अकेडमी ने शेयर किया दीवानी मस्तानी गाने का क्लिप
इस लिस्ट में आखिरी नाम आता है। टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी का। कलर्स के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस से फेम पाने वाली युविका चौधरी ने कई रियलिटी शो जीतने वाले प्रिंस नरूला से साल 2018 में शादी की थी। इस कपल को भी अभी तक कोई बच्चा नहीं है।