ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी और इस फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की तरफ से जानकारी दी गई है थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसा में स्कूटी खडी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया ।जिसमें एक पक्ष प्रदीप व द्वितीय पक्ष सतीश का है ।ये दोनों एक दूसरे के पड़ोसी है और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है की स्कूटी खड़ी करने को लेकर इन लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ था। कालू उर्फ नीतीश नाम के युवक ने स्कूटी को रास्ते में खड़ा कर रखा था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के प्रदीप गाड़ी से आए उन्होंने स्कूटी हटाने के लिए कहा उसने स्कूटी नहीं हटाई और इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई गाली गलौज के बीच बाद मारपीट शुरू हो गई और इसके बाद भी यह विवाद नहीं रुका ।जिसके बाद द्वितीय पक्ष के सचिन व अंकित ने इसी विवाद में फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार सचिन के पास लाइसेंसी पिस्टल है ,जबकि अंकित द्वारा अवैध शस्त्र से फायरिंग की गयी है।इस फायरिंग में प्रथम पक्ष के रोहित को गोली कि छर्रे लगे है।जिसमें वह घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत स्थिर है। अन्य किसी को चोट या क्षति नही है। पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले व्यक्ति अंकित के भाई अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनो पक्षों द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।