नई दिल्ली।ठंड और कोहरे के चलते फ्लाइट में देरी आज कल आम हो गई है। मौसम के कारण हो रही इस परेशानी का कोई समाधान नहीं दिख रहा। इस बीच के एक हैरान करने वाली एक खबर सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि मुंबई से बेंगलुरू जा रही एक SpiceJet flight में एक यात्री को पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में बिताना पड़ा।
100 मिनट तक टॉयलेट में फंसा रहा यात्री
मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि 16 जनवरी को SpiceJet flight की मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट में टॉयलेट का गेट का लॉक खराब हो गया था। जिसके कारण एक यात्री लगभग 100 मिनट तक टॉयलेट में फंसा रहा। गेट ना खुलने के कारण वो हैरान हो रहा था। लेकिन एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिख उन्हे शांत रहने की अपील की। उसने लिखा कि सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम गेट नहीं खोल सके। आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं। आप कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपनी सुरक्षा करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा, इंजीनियर आ जाएगा। इसके बाद आपको बाहर निकाल लेंगे।
क्या है पूरा मामला
मुंबई एयरपोर्ट से SpiceJet flight नंबर SG-268 को सोमवार देर रात 2 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के कुछ देर बाद 14D सीट पर बैठा पैसेंजर टॉयलेट गया। और टॉयलेट का दरवाजा खराब हो जाने से पैसेंजर अंदर ही बंद हो गया। जिसके बाद पैसेंजर घबराकर शोर मचाने लगा, जिसकी जानकारी मिलने के बाद दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एयर होस्टेस ने पेपर पर बड़े अक्षरों में एक नोट लिख पैसेंजर को घबराने से मना किया और विमान के लैंडिंग के समय तक कमोड पर बैठे रहने अपील की। जब फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट मंगलवार सुबह 3.42 बजे लैंड हुई उसके बाद इंजीनियर आए और दो घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर पैसेंजर को बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें: भू माफियाओं पर छापेमारी कर कार्रवाई में जुटा प्रशासन, जानिए अब तक कितनों पर हुई कारवाई…
मामले को लकेर कंपनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पैसेंजर को हुई परेशानी के लिए कंपनी खेद प्रकट करती है और पैसेंजर को पूरा रिफंड देंगे