गौतम अडानी साल की शुरुआत में ही देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। इसके बाद से ही गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
संपत्ति में छलांग मारते हुए एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी ने फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ते हुए आज दूसरे स्थान पर आ गए है। फोर्ब्स की रियल टाईम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार 155.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। वहीं, 273.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क पहले नंबर और 151.3 अरब डॉलर के साथ तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं जेफ बेजोस।
आज यानी 16 सितंबर 2022 को गौतम अडानी की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है। आज उनकी संपत्ति कुल 4.9 अरब डॉलर बढ़ी है। वहीं, एलन मस्क की कुल संपत्ति 789 मिलियन डॉलर बढ़ी है और फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में आज 3.1 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति में भी 1 बिलियन डॉलर की कमी देखी गई हैं।
इस समय गौतम अडानी की नेटवर्थ 155.8 अरब डॉलर है। पिछली बार कि बात करें तो गौतम अडानी और बर्नार्ड अर्नाल्ट के बीच संपत्ति में कुल 10 अरब डॉलर का अंतर था। गौतम अडानी 10 अरब डॉलर के अंतर से चौथे स्थान पर पहुंच गए थे। वहीं, इस साल गौतम अडानी की नेटवर्थ में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला हैं।
अन्य अरबपतियों की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 106.3 अरब डॉलर के साथ टॉप-10 अरबपतियों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं। वहीं, इस लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के नौंवे सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। अंबानी की नेटवर्थ 91.9 अरब डॉलर है। इसके बाद 103 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन छठे, जबकि दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे 96.7 अरब डॉलर के साथ अमीर इंसान हैं। इसके अलावा लिस्ट में 92.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लैरी पेज आठवे नंबर पर हैं, जबकि 88.9 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ सर्गेई ब्रिन दसवें पायदान पर मौजूद हैं।