Ghaziabad Conversion Case: शाहनवाज ऊर्फ बद्दो युवकों से करता था कुरान पढ़ने के बाद गेम जीतने का दावा

गाजियाबाद: युवाओं का धर्मांतरण के आरोपी शाहनवाज ऊर्फ बद्दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बद्दो को महाराष्ट्र से अरेस्ट कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर शाहनवाज को यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बद्दो पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए युवाओं को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया है, वो युवाओ का मांइड वॉश करके उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित करता था। इस केस को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। आइए आपको बताते हैं इस खबर में..

कुरान पढ़ने के लिए ऐसे करता था मजबूर

इस पूरे मामले पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खबरों के मुताबिक जिस गेम के जरिए ये गेमिंग एप काम करता था उसका डेवलपर वह खुद था। वह गेम खेलते वक्त चीटिंग करके खुद को टॉप पर रखा करता था। गेम के कई लेवल थे। इस गेम में अंतिम लेवल ICE BOX था। शाहनवाज युवाओं को फंसाने के लिए उन्हें गेम में कभी जीतने ही नहीं देता था। जब वह सारे युवक हार जाते तो वह उन्हें कुरान पढ़ने के लिए कहता था। वह उन्हें कहता कि ये सब अल्लाह कराता है। वह युवको से कहता जो कुरान पढ़ेगा वो गेम जीतेगा।

पुलिस को दे रहा था चकमा

यूपी पुलिस बार-बार बद्दो के मोबाइल लोकेशन पर नजर बनाए हुई थी। इसी कड़ी में पुलिस को पता चला कि बद्दो मुंबई के वर्ली में है। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची वह वहां से फरार हो गया। फिर पुलिस को पता चला कि वह रायगढ़ में है, जिसके बाद उसे यहां के एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मताबिक आरोपी बार-बार पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था।

जब शाहनवाज फरार चल रहा था तो पुलिस ने उसकी मां और भाई को कस्टडी मे रखा हुआ था। हालांकि मां और भाई से बद्दो को खास जानकारी नहीं मिल पाई। बद्दो के खिलाफ बीते 30 मई को यूपी पुलिस ने केस दर्ज किया।

Exit mobile version