यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अक्सर आपने सुना होगा कि आपसी रंजिश या किसी जमीन विवाद के चलते किसी शख्स ने अन्य किसी व्यक्ति को गोली मार दी। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल एक व्यक्ति ने शख्स को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने आरोपी के घर के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। उसे बाइक को हटाने में देरी हो गई।
युवक के कंधे में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने कई बार शख्स को घर के सामने से बाइक हटाने को कहा लेकिन उसने बाइक को हटाने में देरी कर दी। जिससे गुस्साए व्यक्ति ने बाइक सवार व्यक्ति को गोली चला दी। युवक के कंधे में गोली लगी है। जिससे उसकी जान बच गई लेकिन वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का नाम निर्देश शर्मा है तो वहीं आरोपी का नाम अमित बताया जा रहा है।
यह मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया मोड का है। बीते दिन शाम 6 बजकर 15 मीनट पर घर से सब्जी लेने गया था। इस दौरान वह आरोपी के घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करके फोन पर बात कर रहा था। इसलिए शख्स ने बाइक को हटाने में देरी कर दी।
फरार आरोपी की तलाश जारी
जिससे गुस्साए अमित ने निर्देश को व्यक्ति को गोली मार दी। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से बरार हो गया। निर्देश शर्मा के दाहिने कंधे में गोली लगी। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश भी।
ये भी पढ़े-झारखंड: जालिम प्रिंसिपल..मासूम बच्चा..UKG के छात्र को लोहे की गर्म रॉड से पीटा, FIR दर्ज