Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

फर्जी एंबेसडर की असलियत: Ghaziabad में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़, पीएम-राष्ट्रपति के साथ फोटो दिखाकर करता था ठगी

गाजियाबाद में एक आलीशान कोठी से फर्जी दूतावास का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी हर्ष वर्धन जैन खुद को फर्जी देशों का एंबेसडर बताकर ठगी करता था और हवाला रैकेट के जरिए करोड़ों की लेनदेन में शामिल था।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 23, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad fake embassy: गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी में फर्जी “दूतावास” चलाने वाले हर्ष वर्धन जैन की पोल नोएडा एसटीएफ ने खोल दी है। वह खुद को West Arctica, Saborga जैसे काल्पनिक देशों का एंबेसडर बताकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। हवाला ट्रांजेक्शन और फर्जी दस्तावेजों के जरिए वह एक संगठित नेटवर्क चला रहा था। उसकी आलीशान कोठी से जब एसटीएफ ने छापा मारा तो फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, नकली मंत्रालय की मुहरें, लग्जरी गाड़ियां, विदेशी मुद्रा और फोटोशॉप की हुई VIP हस्तियों के साथ तस्वीरें बरामद हुईं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके गिरोह में और कौन शामिल है और अब तक कितने लोग उसके जाल में फंसे हैं।

BIG: Fake Embassy being run in Ghaziabad, Uttar Pradesh of India has been busted by UP STF.

On 22 July 2025, the Noida unit of the Uttar Pradesh Special Task Force (UP STF) busted an illegal embassy being operated in Ghaziabad and arrested Harsh Vardhan Jain, son of J.D. Jain,… pic.twitter.com/2hRJ1rLoFp

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 23, 2025

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

आलीशान कोठी में ‘दूतावास’, चार लग्जरी गाड़ियां और फर्जी पासपोर्ट

नोएडा एसटीएफ ने Ghaziabad की कविनगर कॉलोनी में एक आलीशान कोठी पर छापा मारा, जहां “West Arctica Embassy” के नाम से एक फर्जी दूतावास संचालित हो रहा था। आरोपी हर्ष वर्धन जैन खुद को माइक्रोनेशन देशों का एंबेसडर बताता था। उसके पास से डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी चार लग्जरी गाड़ियां, 12 फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मुहरें, 34 अलग-अलग देशों और कंपनियों की सीलें, दो फर्जी प्रेस कार्ड, पैन कार्ड, और ₹44.7 लाख नकद बरामद हुए।

फेक फोटोशूट और हवाला रैकेट से लोगों को लगाता था चूना

हर्ष वर्धन VIP चेहरों के साथ मॉर्फ की गई तस्वीरें दिखाकर खुद को राजनयिक साबित करता था। सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर इन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल कर वह लोगों को विदेश भेजने, नौकरी दिलाने और दस्तावेज बनवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। वह हवाला रैकेट और शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों का लेन-देन करता था।

पहले भी रहा है विवादों में, सैटेलाइट फोन और हथियार डीलर से संबंध

Ghaziabad पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम पहले भी सुर्खियों में आ चुका है। 2011 में उसके पास से अवैध सैटेलाइट फोन बरामद हुआ था और उसके खिलाफ कविनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। साथ ही उसका नाम चंद्रास्वामी और कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय हथियार तस्कर अदनान खगोशी से संपर्कों में भी सामने आया है।

STF जांच में जुटी, नेटवर्क का विस्तार खंगाल रही एजेंसियां

एसटीएफ ने कविनगर थाने में हर्ष वर्धन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूछताछ जारी है और Ghaziabad पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जी राजनयिक नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि कितने लोगों को इस शातिर ठग ने अपना शिकार बनाया और कितने पैसों का हवाला लेन-देन हुआ। मामले की गहन जांच जारी है।

Gorakhpur PAC ट्रेनिंग सेंटर में पानी के लिए तरसीं महिला प्रशिक्षु, सड़कों पर फूट-फूटकर रोईं

Tags: Ghaziabad
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
Air India flight skids off runway in Mumbai

Ahmedabad plane crash update: एयर इंडिया ने पूरी की बोइंग विमानों की ईंधन स्विच की जांच, क्या है पूरा मामला

Mahadev Decoration

नोटों से सजी भोलेनाथ की मूर्ति! ऐसी शिवभक्ति कभी नहीं देखी होगी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist