रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दरोगा की हैवानियत: महिला सिपाही से गैंगरेप, वीडियो से ब्लैकमेल कर दोबारा बनाया शिकार

झांसी में तैनात दरोगा ने महिला सिपाही को नशीला जूस पिलाकर गैंगरेप किया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर होटल में दोबारा हवस का शिकार बनाया। मथुरा में केस दर्ज, दरोगा सस्पेंड, साथी की तलाश जारी।

by Mayank Yadav
जुलाई 23, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Jhansi
Share on FacebookShare on Twitter

Jhansi gang rape: झांसी में यूपी पुलिस की एक महिला सिपाही के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि चिरगांव थाने में तैनात दरोगा रविकांत गोस्वामी और उसके साथी ने महिला सिपाही के साथ गैंगरेप किया। दरोगा पर पहले नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और बाद में ब्लैकमेल कर दोबारा होटल में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। दो साल तक चुप रहने के बाद आखिरकार पीड़िता ने मथुरा के जमुनापार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला उजागर होने के बाद झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तत्काल एक्शन लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी रामवीर सिंह को सौंपी गई है।

शादी में आया था दरोगा, जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

मूल रूप से मथुरा के जमुनापार इलाके की रहने वाली महिला सिपाही ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को उसकी बहन की शादी थी। उसी समारोह में झांसी के चिरगांव थाने में तैनात दरोगा रविकांत गोस्वामी भी शामिल हुआ था, जो बागपत का निवासी है। दरोगा ने लक्ष्मीनगर के एक फार्म हाउस में कमरा बुक कराया और रात में उसे मिलने बुलाया। वहां उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला सिपाही को बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, दरोगा ने इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच लिए।

RELATED NEWS

Jhansi GST bribery case

झांसी GST रिश्वतकांड: प्रभा भंडारी ही नहीं, रिश्वत के ‘सिंडिकेट’ में शामिल पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी CBI।

जनवरी 6, 2026
Jhansi Anita Chaudhary suspicious death

झाँसी की ‘शेरनी’ की संदिग्ध मौत: ऑटो पलटा, गहने गायब; हत्या या हादसा?

जनवरी 5, 2026

वीडियो से किया ब्लैकमेल, फिर होटल में किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि रविकांत ने वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे डरा दिया। इसके बाद 22 जून 2023 को दरोगा ने उसे मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बुलाया। यहां रविकांत के साथ उसका दोस्त दीक्षांत शर्मा भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने दोबारा जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला सिपाही को बेहोश किया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

मारपीट कर चुप रहने का दबाव, आखिरकार दर्ज कराया केस

Jhansi  घटना के बाद बदनामी के डर से महिला सिपाही लंबे समय तक चुप रही। लेकिन 12 जनवरी 2025 को झांसी के एक निजी अस्पताल में दरोगा रविकांत और दीक्षांत शर्मा ने उसके साथ मारपीट की और गंभीर धमकियां दीं। इससे परेशान होकर महिला सिपाही ने आखिरकार 22 जुलाई 2025 को मथुरा के जमुनापार थाने में गैंगरेप और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

घटना सामने आने के बाद Jhansi के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने दरोगा रविकांत गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह को सौंप दी गई है। Jhansi पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रहा है।

फर्जी एंबेसडर की असलियत: Ghaziabad में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़, पीएम-राष्ट्रपति के साथ फोटो दिखाकर करता था ठगी

Tags: Jhansi
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Jhansi GST bribery case

झांसी GST रिश्वतकांड: प्रभा भंडारी ही नहीं, रिश्वत के ‘सिंडिकेट’ में शामिल पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी CBI।

by Mayank Yadav
जनवरी 6, 2026

Jhansi GST bribery case: झांसी के जीएसटी रिश्वतकांड में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। डिप्टी कमिश्नर...

Jhansi Anita Chaudhary suspicious death

झाँसी की ‘शेरनी’ की संदिग्ध मौत: ऑटो पलटा, गहने गायब; हत्या या हादसा?

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Jhansi Anita Chaudhary suspicious death: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ महिलाओं के...

Jhansi

कैमरे पर कैद आबकारी मैडम का ‘रेट कार्ड’, बोलीं- “बाबू को भी देना पड़ता है हिस्सा”

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2025

Jhansi Bribery Video Viral: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ आबकारी...

Jhansi Railway Station News

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण: 22 ट्रेनें 8 जनवरी तक रद्द, रूट में बदलाव से यात्री परेशान!

by Mayank Yadav
नवम्बर 24, 2025

Jhansi Railway Station News: उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से यात्रा करने वाले लाखों...

Jhansi

Jhansi के रईसजादे का घिनौना ‘किस’! होटल रिसेप्शनिस्ट को दबोचा, CCTV फुटेज वायरल होते ही गिरफ्तार

by Mayank Yadav
नवम्बर 16, 2025

Jhansi forced kiss: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक रईसजादे ने शहर के...

Next Post
Karnataka News

मां के प्रति श्रद्धा का अद्भभुत दृश्य! जानिए कर्नाटक में बने इस मंदिर का सच...

Top Selling Two-Wheelers June 2025: जानिए कौन फिर से बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

Top Selling Two-Wheelers June 2025: जानिए कौन फिर से बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist