गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

परवाना हुआ बेगाना.. गाजियाबाद में ऑनलाइन प्रणाली से अब जेल पहुंचेगा रिहाई का आदेश, अंग्रेजी युग की परंपरा खत्म

गाजियाबाद न्यायालय ने कैदियों की रिहाई प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए इसे डिजिटल बना दिया है। अब जमानत मिलने के बाद रिहाई का आदेश सीधे ऑनलाइन जेल को भेजा जाएगा जिससे देरी की समस्या खत्म हो जाएगी।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 5, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad News: गाजियाबाद न्यायालय ने कैदियों की रिहाई प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए इसे डिजिटल बना दिया है। अब जमानत मिलने के बाद रिहाई का आदेश सीधे ऑनलाइन जेल को भेजा जाएगा जिससे देरी की समस्या खत्म हो जाएगी। इस पहल के तहत एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है जो न्यायालय और जेल को जोड़ता है जिससे कैदियों को तय समय में रिहा किया जा सकेगा।

एडवोकेट उमेश भारद्वाज ने क्या बताया?

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

जनवरी 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

जनवरी 14, 2026

एडवोकेट उमेश भारद्वाज के मुताबिक पहले रिहाई आदेश में त्रुटियां होने से कैदियों की रिहाई में देरी होती थी। आदेश को सुधारने में अतिरिक्त समय लगता था जिससे कैदी अनावश्यक रूप से जेल में रहने को मजबूर हो जाते थे। नई व्यवस्था में त्रुटियों को तुरंत ऑनलाइन ठीक किया जा सकेगा जिससे प्रक्रिया सुचारु होगी।

पहले रिहाई सुबह 6 से 8 बजे या शाम 6 बजे के बाद ही होती थी। यदि आदेश लाने (Ghaziabad News) में देरी होती तो कैदी को अगले दिन तक जेल में रहना पड़ता था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बिना कारण कैदियों को हिरासत में नहीं रखा जा सकता जिसके अनुपालन में यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े: लखनऊ में एलडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, रायबरेली रोड पर 14 मंजिला अवैध अपार्टमेंट ध्वस्त

डासना जेल के सुपरिंटेंडेंट ने क्या कहा?

डासना जेल के सुपरिंटेंडेंट सीताराम शर्मा ने बताया, “कुछ रिहाई आदेश पहले ही ऑनलाइन आने शुरू हो गए हैं। डिजिटल प्रणाली से काम तेजी से होगा और कैदियों को समय पर रिहाई मिलेगी।” यह कदम अंग्रेजी युग की पुरानी परंपरा को खत्म करेगा, जहां रिहाई के लिए भौतिक परवाने की जरूरत पड़ती थी।

नई व्यवस्था से न केवल समय बचेगा, बल्कि मानव त्रुटियों की संभावना भी कम होगी। गाजियाबाद न्यायालय और डासना जेल के इस प्रयास से कैदियों के अधिकारों की रक्षा में एक नई शुरुआत हुई है, जो अन्य जिलों के लिए भी मिसाल बन सकता है।

Tags: Ghaziabad
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
UP Crime

सुहागरात पर पत्नी ने रख दी ‘डोन्ट टच’ की शर्त, दूल्हे ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

April 2025 holiday calendar: अप्रैल में छुट्टियों की बहार, कब से कब तक सब बंद, जानिए एक साथ कितने दिनो की मिलेंगी छुट्टियां

April 2025 holiday calendar: अप्रैल में छुट्टियों की बहार, कब से कब तक सब बंद, जानिए एक साथ कितने दिनो की मिलेंगी छुट्टियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist