शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

गाजियाबाद में गौकशी करने वाले अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार और एक फरार 

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी करने वाले अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया और एक अपराधी मौके से फरार हो गया।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 23, 2024
in Latest News, गाजियाबाद
Ghaziabad
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी करने वाले अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया और एक अपराधी मौके से फरार हो गया। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर के जंगल की है, जहां पुलिस अपराध रोकथाम के लिए कांबिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी गौकशी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध अपराधियों की घेराबंदी की। जब पुलिस अपराधियों को पकड़ने लगी, तो अपराधी डर गए और पुलिस पर गोली चलाने लगे। फिर पुलिस ने भी उन पर गोली चलाई।

RELATED NEWS

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

अगस्त 27, 2026
Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026

गिरफ्तारी और घायल बदमाश 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान दानिश पुत्र रियाजुद्दीन, उम्र 31 वर्ष, और अय्यूब पुत्र यूनुस, उम्र 28 वर्ष, के रूप में हुई है। दोनों फरीदनगर कस्बा, थाना भोजपुर, गाजियाबाद के निवासी हैं। वहीं, एक तीसरा बदमाश, सारून पुत्र रियाजुद्दीन, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

गौकशी की घटना का खुलासा

पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि उन्होंने 20 अक्टूबर 2024 को फरीदनगर में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के संबंध में भोजपुर थाने में पहले से एक मुकदमा दर्ज है। अपराधियों ने बताया कि उन्होंने इस अपराध को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किया था और फिर से गौकशी की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़े: यमुना एक्सप्रेसवे पर SUV से मिला 12 किलो सोने से भरा मिठाई का डब्बा, पुलिस रह गई दंग!

पुलिस ने (Ghaziabad) घटनास्थल से दो तमंचे (315 बोर) बरामद किए, जिनमें से दो जिंदा कारतूस और दो खोखे मिले हैं। इसके अलावा गौकशी करने के औजार भी मौके से बरामद हुए हैं।

पुलिस का बयान

एसपी मोदीनगर, ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार अपराधी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के अपराधों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मुठभेड़ में पुलिस (Ghaziabad) की त्वरित कार्रवाई ने एक गंभीर अपराध को रोकने में मदद की। दो अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके अपराधों की स्वीकृति से यह साफ हो गया है कि क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और सक्रियता अपराधों पर काबू पाने में सहायक साबित हो रही है।

Tags: Ghaziabad NewsGhaziabad Police encounter
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Ghaziabad Ambulance Negligence :गाजियाबाद में एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एंबुलेंस...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15...

Junaid Malik Jantar Mantar Student Protest

Ghaziabad News: कौन है जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए जुनैद मलिक, गांव में समाजसेवा के लिए अलग पहचान

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

CJP PROTEST: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी जुनैद...

Next Post
Ghazipur

आरोपी ने SI की पिस्टल छीनी..पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार!

UP News

UP News: मोहब्बत का चढ़ा बुखार, नाबालिग साली को लेकर जीजा फरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In