बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

गाजियाबाद में पिलखन के पेड़ पर उभरी खाटू श्याम की आकृति, दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे लोग

गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील के गांव शकूरपुर में चौपाल पर स्थित पिलखन के पेड़ पर खाटू श्याम की आकृति उभरी है, जिसे देखकर आसपास के गांवों से ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी भक्तों का तांता लग गया है।

by Gulshan
फ़रवरी 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील के गांव शकूरपुर में चौपाल पर स्थित पिलखन के पेड़ पर खाटू श्याम की आकृति उभरी है, जिसे देखकर आसपास के गांवों से ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी भक्तों का तांता लग गया है। श्रद्धालु इस चमत्कारी आकृति के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह खाटू श्याम का चमत्कार है और इस स्थान पर मंदिर स्थापित किया जाना चाहिए।

खाटू श्याम की आकृति से भक्तों में उमड़ी आस्था

पिलखन के पेड़ पर उभरी खाटू श्याम की आकृति की खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणों तक पहुंची, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस स्थान पर एकत्र हो गई। श्रद्धालुओं ने इस आकृति के पास फूल-माला, मिठाइयां, चंदा चढ़ाकर खाटू श्याम की प्रार्थना, कीर्तन और जयकारे लगाना शुरू कर दिए। भक्तों का कहना है कि यह आकृति पूरी तरह से खाटू श्याम की तस्वीर से मेल खाती है, जिससे उनकी आस्था और भी दृढ़ हो गई है। साथ ही, वे इस स्थल पर मंदिर बनाए जाने की मांग भी कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गांव की चौपाल पर स्थित पिलखन के पेड़ पर उभरी खाटू श्याम की आकृति का पहला अवलोकन करने वाले युवक ने बताया कि करीब एक पखवाड़े पहले, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पेड़ के पास बैठा था, तभी उसकी नजर इस पेड़ पर उभरी आकृति पर पड़ी। उन्होंने और उनके साथियों ने इसे ध्यान से देखा तो यह आकृति खाटू श्याम से मिलती हुई नजर आई। इस चमत्कार को देखकर युवक ने ग्राम प्रधान पति और अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

गाजियाबाद : मोदीनगर तहसील के गांव शकूरपुर में पेड़ पर उभरी खाटू श्याम की आकृति

पिलखन के पेड़ पर उभरी आकृति का दर्शन करने के लिए आसपास के ग्रामीणों की लगी भीड़

श्रद्धालुओं ने किया भंडारे का आयोजन

खाटू श्याम का मंदिर स्थापित किए जाने की श्रद्धालुओं ने उठाई मांग

दूर दराज से… pic.twitter.com/E8UQq0Wqpy

— News1India (@News1IndiaTweet) February 5, 2025

यह भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने किया कमाल, आईसीसी टी20 रैंकिंग में…

युवक ने इस आकृति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम इस चमत्कारी आकृति को देखने के लिए शकूरपुर गांव में उमड़ पड़ा। अब यह स्थान एक तीर्थ स्थल के रूप में बदल चुका है, जहां हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है।

मंदिर स्थापना की मांग

श्रद्धालुओं का मानना है कि इस स्थान पर खाटू श्याम की उपस्थिति का यह चमत्कारी रूप एक संकेत है, और यहां मंदिर स्थापित किया जाना चाहिए ताकि यहां और अधिक लोग आकर भक्ति कर सकें। स्थानीय नेताओं और गांववासियों ने भी इस मांग का समर्थन किया है, और प्रशासन से जल्द ही इस स्थान पर मंदिर बनाने की अपील की है।

ग्राम प्रधान पति का बयान

ग्राम प्रधान पति महेश चौधरी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक चमत्कारी घटना है, जो गांववासियों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा कारण बन चुकी है। उन्होंने भी प्रशासन से इस स्थान पर मंदिर स्थापित करने की मांग की है, ताकि यहां आने वाले भक्तों को श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें : नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

गांव में पिलखन के पेड़ पर उभरी खाटू श्याम की आकृति के दर्शन करने के लिए अब हर दिन भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है, और यह चमत्कारी स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बन चुका है।

Tags: GhaziabadUP News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Odisha News

Odisha News : जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर के घर से बरामद हुआ 1.50 करोड़ का नकद 'पहाड़'

Ola Roadster

Ola Roadster X Launched: स्टाइलिश डिज़ाइन और हाई-टेक फीचर्स से सजी ओला की नई पेशकश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In