शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में जगह बना ली है। लगातार तीसरी जीत से भारत मजबूत स्थिति में है और अब दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज व ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे से मुकाबले होंगे।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026
in गाजियाबाद
Share on FacebookShare on Twitter

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन मुकाबले जीतकर टीम ने सुपर 8 में शानदार एंट्री कर ली है। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाया और अगले दौर में जगह पक्की कर ली।

कोलंबो में बड़ी जीत

यह मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। ग्रुप ‘ए’ के इस मैच में भारत ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 में अपनी सीट लगभग तय कर ली है। अभी टीम का एक लीग मैच बाकी है, लेकिन लगातार तीन जीत से स्थिति मजबूत हो गई है।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

सितम्बर 12, 2026

सुपर 8 में कौन-कौन

टूर्नामेंट के सुपर 8 में कुल आठ टीमें पहुंचेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। भारत ग्रुप 1 में शामिल होगा। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपने तीनों मैच जीतकर सुपर 8 में पहुंच चुके हैं। चौथी टीम का फैसला अभी होना बाकी है।

किससे होगा मुकाबला

ग्रुप 1 में चौथी टीम के तौर पर ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे में से कोई एक टीम आ सकती है। दोनों ही टीमें ग्रुप ‘बी’ में हैं और क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई हैं। आयरलैंड के पास भी बाहर से मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता और एक हारा है, जबकि जिम्बाब्वे अब तक दोनों मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है।

पहले से तय थे ग्रुप

आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर 8 के संभावित ग्रुप तय कर दिए थे। यानी टीम टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर रहे, उसे उसी तय ग्रुप में जाना होगा। अगर कोई बड़ी टीम टॉप दो में जगह नहीं बना पाती, तो उसकी जगह उसी ग्रुप की अगली सर्वश्रेष्ठ टीम शामिल हो जाएगी। इससे मुकाबले पहले से तय माने जा रहे हैं।

भारत का पूरा शेड्यूल

सुपर 8 में भारतीय टीम को तीन बड़े मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।

दूसरा मैच 26 फरवरी को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे से होगा।

तीसरा मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। ये तीनों मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होंगे।

फैंस की बढ़ी उम्मीदें

लगातार जीत के बाद भारतीय फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। अगर यही लय बरकरार रही तो टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

Tags: Cricket Newst20 world cupTeam India
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि कई मजबूत विकल्प होने...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Next Post
PM Kisan installment update check now

PM Kisan samman Nidhi: छोटी सी गलती भी रोक सकती है पैसा, समय रहते कर ले कौन से जरूरी काम

Dwarka Scorpio accident case update

Dwarka Accident: एसयूवी की टक्कर से 23 वर्षीय होनहार युवक की हुई थी मौत, किसके टूटे सपने एक पल में उजड़ा घर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In