सोने की कीमत छू रही आसमान, फिर भी खरीददारों की नहीं थम रही भीड़! आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले जानिए ताजा रेट 

टाइटन के ज्वेलरी डिवीजन के प्रमुख अजय चावला के मुताबिक, सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ग्राहकों की मांग में कोई गिरावट नहीं देखी गई है। लोग अब भी बड़े उत्साह से सोना खरीद रहे हैं।

Gold Price Today :  फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। बाजार सज चुके हैं, दुकानें रौनक से भर गई हैं और लोग अपनी सुविधानुसार खरीदारी में जुटे हैं। आमतौर पर धनतेरस और दिवाली पर सोना या चांदी खरीदने की परंपरा रही है। इस बार भी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद लोगों का रुझान थमता नहीं दिख रहा।

जानकारी के मुताबिक सोना इस समय करीब ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर है, फिर भी मांग में कोई कमी नहीं आई है। उल्टा, लोग तेजी से सोना खरीद रहे हैं। नवरात्रि तक बिक्री धीमी थी, क्योंकि ग्राहक कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब जब लोगों को लगने लगा है कि दाम और बढ़ सकते हैं या स्थिर रहेंगे, तो बाजार में दोबारा रौनक लौट आई है।

पिछले साल इसी समय 24 कैरेट सोना लगभग ₹78,600 प्रति 10 ग्राम था। जो ग्राहक अब तक कीमतों को लेकर दुविधा में थे, वे भी खरीदारी के लिए वापस लौट रहे हैं। इस बार खासकर सोने के सिक्कों और बार की डिमांड बढ़ी है, जिसे वे निवेश या “FOMO” (फियर ऑफ मिसिंग आउट) का असर मानते हैं।

यह भी पढ़ें : द फ़र्ज़ी अफ़सर (The Farzi Officer): ‘IAS’ की नकली चमक…

Gold hits record highs and yet it can't stop Indians from buying jewellery - The Economic Times

एक मीडिया रिपोर्चा के मुताबिक टाइटन के ज्वेलरी डिवीजन के हेड अजय चावला ने यह भी संकेत दिया है कि देश में गोल्ड की सप्लाई पर दबाव है। उन्होंने कहा, “अगर सिक्के या बार जल्द खत्म हो जाएं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। ग्राहकों में सोने की संभावित कमी को लेकर उत्सुकता और चिंता दोनों है।”

Exit mobile version