Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » गोरखपुर » शादी में बुलाया, खाना छूने पर पीटा: गोरखपुर में दलित परिवार पर जातीय हमला, 11 पर मुकदमा

शादी में बुलाया, खाना छूने पर पीटा: गोरखपुर में दलित परिवार पर जातीय हमला, 11 पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दलित परिवार को शादी में बुलाने के बाद सिर्फ खाना छूने पर बेरहमी से पीटा गया। राजभर समाज के लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें महिलाएं समेत 6 लोग घायल हो गए।

by Mayank Yadav
16/05/2025
Gorakhpur

Gorakhpur Dalit oppression: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शर्मनाक घटना ने फिर से जातीय भेदभाव की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। जिले के चौराचौरी थाना क्षेत्र के दुधई गांव में एक दलित परिवार को शादी में न्यौता देने के बावजूद सिर्फ खाना छूने पर बेरहमी से पीटा गया। घटना 9 मई की है जब दीनानाथ नामक युवक अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में शामिल हुआ था। वहां खाना उठाने पर राजभर समाज के कुछ लोगों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। यही नहीं, आरोपियों ने रात में उनके घर पर भी हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खाना छूने पर मचा बवाल, जातीय हिंसा में बदला माहौल

Gorakhpur घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब गांव दुधई में लालजी नामक व्यक्ति के घर शादी का आयोजन चल रहा था। पूरे गांव को दावत दी गई थी और इसी निमंत्रण पर दीनानाथ अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। दीनानाथ ने जैसे ही खाने की पत्तल उठाई, तो राजभर समाज के सोनू, रामचन्द्र और भीम ने उन्हें रोक दिया और जातिगत अपशब्द कहकर वहां से भगा दिया। पीड़ित परिवार अपमानित होकर घर लौट आया।

रात में घर में घुसकर किया हमला, महिलाएं भी बनीं शिकार

घटना यहीं खत्म नहीं हुई। देर रात तीनों आरोपी अपने अन्य आठ साथियों के साथ दीनानाथ के घर पहुंचे। लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उन्होंने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार की महिलाएं भी घायल हो गईं। पूरे गांव में भय का माहौल फैल गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

July 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026

जातीय भेदभाव की आग नहीं बुझी

यह Gorakhpur घटना दर्शाती है कि आज भी समाज में जातीय भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता जीवित है। डिजिटल युग में भी समाज का एक तबका दलितों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करना चाहता है। शादी समारोह जैसे सामाजिक आयोजनों में ऐसी घटनाएं पूरे समुदाय के लिए कलंक हैं।

Gorakhpur पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर, 13 जिलों में ऑरेंज और 29 में येलो अलर्ट जारी

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

July 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

January 25, 2026
Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

December 29, 2025
Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

December 24, 2025
Gorakhpur

मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर संग्राम: गोरखपुर में रसोइया और प्रिंसिपल के बीच जमकर चले लात-घूंसे

December 18, 2025
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025
प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

November 26, 2025
यूपी के इस गांव की अनोखी प्रथा, विदाई के वक्त दूल्हे के माता-पिता और भाईयों को कुछ ऐसे दी गई ‘थर्ड डिग्री’ की सजा

यूपी के इस गांव की अनोखी प्रथा, विदाई के वक्त दूल्हे के माता-पिता और भाईयों को कुछ ऐसे दी गई ‘थर्ड डिग्री’ की सजा

November 12, 2025
यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

November 10, 2025
Next Post
Kasganj

चर्चित फर्म धोखाधड़ी मामले में सीजेएम कोर्ट का सख्त रुख, अभियुक्तों पर ₹300 हर्जाना लगाया

Birthday special : कास्टिंग डायरेक्टर ने किया अपमान मसान से मिली पहचान छावा से इंडस्ट्रीज में छा दिखाया अपना कौशल

Birthday special : कास्टिंग डायरेक्टर ने किया अपमान मसान से मिली पहचान छावा से इंडस्ट्रीज में छा दिखाया अपना कौशल

Noida news : छात्र फेल होने के डर से भागा,रिजल्ट में कर गया टॉप क्या हम बच्चों पर डाल रहे हैं अनावश्यक दबाव

Noida news : छात्र फेल होने के डर से भागा,रिजल्ट में कर गया टॉप क्या हम बच्चों पर डाल रहे हैं अनावश्यक दबाव

POPULAR POST

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India