गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गाजियाबाद को मिला नया जिलाधिकारी, रविन्द्र मंदर को सौंपी गई कमान, दीपक मीणा को मिला गोरखपुर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गाजियाबाद, गोरखपुर और प्रयागराज सहित 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। रविन्द्र मंदर गाजियाबाद के नए डीएम बने हैं, जबकि दीपक मीणा को गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025
in Latest News, गाजियाबाद, गोरखपुर
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादलों की बड़ी सूची जारी की। इस फेरबदल में गाजियाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज सहित 10 जिलों के UP डीएम बदले गए हैं। गाजियाबाद के डीएम रहे दीपक मीणा को गोरखपुर की कमान सौंपी गई है, जबकि प्रयागराज के जिलाधिकारी रहे रविन्द्र मंदर अब गाजियाबाद के नए डीएम होंगे। सरकार के इस कदम को हालिया विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रेटर गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव की घोषणा के बाद अब नई प्रशासनिक टीम के कंधों पर विकास कार्यों को तेजी से लागू करने की जिम्मेदारी आ गई है।

up

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

रविन्द्र मंदर को मिली गाजियाबाद की जिम्मेदारी

2013 बैच के UP आईएएस अधिकारी रविन्द्र मंदर को गाजियाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज में बतौर डीएम कार्यरत थे। प्रयागराज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत राज विभाग की शिकायतों पर तेज़ी से कार्रवाई कर प्रशासनिक सक्रियता दिखाई थी। मंदर इससे पहले रामपुर, मथुरा और जौनपुर जैसे ज़िलों में भी डीएम और नगर आयुक्त रह चुके हैं। राजस्थान के जयपुर में जन्मे रविन्द्र मंदर ने बीए की शिक्षा ली और 2013 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। अब गाजियाबाद में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोरखपुर जाएंगे दीपक मीणा

वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद से स्थानांतरित कर गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मीणा ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उनकी पहली तैनाती अलीगढ़ में हुई थी। जनवरी 2025 में उन्हें मेरठ से स्थानांतरित कर गाजियाबाद का डीएम बनाया गया था। कांवड़ यात्रा जैसी चुनौतीपूर्ण व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उनकी कार्यशैली की सराहना हुई थी। अब सरकार ने उन पर गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

सोमवार रात जारी UP तबादला सूची में गाजियाबाद और गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, बहराइच, और गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के कुल 23 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। यह प्रशासनिक बदलाव 2025 की योजनाओं और आगामी विकास कार्यों को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डिंपल ने NDA को दिखाया असली चेहरा, मौलाना के बहाने धर्म की राजनीति पर किया वार

Tags: UP
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
IAS Medha Roopam

हैंडलिंग नोएडा: शूटर से सुपर IAS बनीं मेधा रूपम की ‘एक्शन भरी’ नई पारी शुरू

UPPSC

UPPSC और SSC ने जारी किए भर्तियों के विज्ञापन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist