मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

हुक्म का मातम: महिला सिपाहियों से प्रेग्नेंसी टेस्ट का आदेश, दो बार फंसे अफसर रोहित पी कनय फिर कटघरे में

गोरखपुर पीटीएस में महिला सिपाहियों से प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के विवादित आदेश ने योगी सरकार की किरकिरी कर दी है। डीआईजी रोहित पी कनय हटाए गए, लेकिन यह मामला अफसरशाही की संवेदनहीनता की बड़ी मिसाल बन गया।

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur PTS controversy: गोरखपुर पीटीएस में महिला रिक्रूटों से जबरन प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने का आदेश योगी सरकार के लिए नाक की लड़ाई बन गया है। इस विवाद में घिरे डीआईजी/प्रधानाचार्य रोहित पी कनय को हटाए जाने के बाद प्रशासन बैकफुट पर है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं—क्या अफसरशाही में ऐसे फैसलों की खुली छूट है? ये वही रोहित पी कनय हैं जो 2018 के देवरिया शेल्टर होम कांड में भी लापरवाही के आरोप में हटाए गए थे। अब दोबारा एक संवेदनशील मुद्दे में विवादित आदेश देकर सुर्खियों में हैं। महिला सिपाहियों की निजता से खिलवाड़ के इस आदेश ने ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर संदेह जताए हैं।

Image

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

महिला रिक्रूटों का उबाल: “हम गर्भवती नहीं, सिपाही हैं!”

Gorakhpur पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में अविवाहित महिला रिक्रूटों से जबरन प्रेग्नेंसी टेस्ट की मांग ने सब कुछ उलट-पलट कर दिया। Gorakhpur डीआईजी रोहित पी कनय द्वारा सीएमओ को भेजे गए पत्र में यह स्पष्ट आदेश था कि प्रशिक्षण शुरू करने से पहले सभी महिला रिक्रूटों की जांच कराई जाए। जैसे ही यह पत्र सामने आया, प्रशिक्षु सिपाहियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यह उनकी निजता और गरिमा पर सीधा हमला है।

प्रशिक्षण में पहले से ही खराब भोजन, पानी की कमी, बिजली की समस्या जैसी शिकायतें मौजूद थीं। लेकिन प्रेग्नेंसी टेस्ट का फरमान, आग में घी डालने जैसा साबित हुआ। 600 महिला सिपाहियों ने एकजुट होकर पीटीएस के बाहर प्रदर्शन किया, जिससे यह मुद्दा सरकार के गलियारों तक गूंज उठा।

दो बार विवाद में अफसर: रोहित पी कनय का ‘दागदार’ ट्रैक रिकॉर्ड

रोहित पी कनय का नाम पहली बार विवादों में नहीं आया है। 2018 में जब देवरिया शेल्टर होम में लड़कियों के यौन शोषण का मामला उजागर हुआ था, तब वे वहीं के एसपी थे। छापे में 24 लड़कियों को तो रेस्क्यू किया गया, लेकिन कई लड़कियां गायब थीं। जांच में लापरवाही साबित होने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था। तब भी सवाल यही था—क्या एक अफसर को इतना गंभीर मामला नजरअंदाज करने की छूट मिलनी चाहिए?

अब गोरखपुर पीटीएस में दोबारा उनका विवादित आदेश प्रशासन को असहज स्थिति में ले आया है। क्या यह संयोग है कि एक ही अधिकारी दो बार महिला-संबंधी मामलों में विवाद का कारण बनता है? या फिर ये सिस्टम की लापरवाही की बानगी है?

तेज़ कार्रवाई लेकिन सवाल कायम

डीआईजी रोहित पी कनय को हटाकर लखनऊ मुख्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया है। कमांडेंट आनंद कुमार और आरटीसी प्रभारी संजय राय को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अनिल कुमार और निहारिका सिंह को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईजी ट्रेनिंग ने आदेश को निरस्त करते हुए साफ किया कि सिर्फ शपथ पत्र लिया जाएगा, मेडिकल टेस्ट नहीं।

लेकिन यह आदेश सबसे पहले क्यों जारी किया गया? क्या महिला सिपाहियों की निजता इतनी आसान चीज़ है जिसे मेडिकल रूल्स की आड़ में कुचल दिया जाए?

राजनीति में बवाल, विपक्ष हमलावर

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे महिला अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है। विपक्ष ने कहा कि ये वही सरकार है जो ‘बेटी बचाओ’ का नारा देती है और फिर उन्हीं बेटियों को ट्रेनिंग से पहले मां बनने के प्रमाण पत्र मांगती है! सोशल मीडिया पर भी इस आदेश की चौतरफा निंदा हो रही है।

एक वायरल पोस्ट में लिखा गया—“पहले थानों में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब ट्रेनिंग सेंटर भी खतरे में हैं!”

क्या रोहित पी कनय सिस्टम की भूल हैं या सिस्टम का चेहरा?

Gorakhpur प्रकरण में एक बात तो साफ है—प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय गरिमा की परीक्षा में अफसरशाही फिर फेल हुई है। सवाल यह नहीं कि रोहित पी कनय को हटा दिया गया, असली सवाल यह है कि क्या उन्हें फिर से किसी जिम्मेदारी भरे पद पर बैठाया जाएगा? और क्या सरकार इस तरह के आदेशों पर पहले से नियंत्रण नहीं रख सकती?

यह मामला अब सिर्फ एक विवाद नहीं, बल्कि पूरे पुलिस प्रशिक्षण तंत्र की समीक्षा का संकेत है।

Delhi-NCR में आज भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

Tags: gorakhpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
CM Yogi

CM Yogi का रवि किशन पर तंज: "नाले पर घर बनाया, दिक्कत हुई तो होगी कार्रवाई!"

Lucknow Kanpur Bhopal

Lucknow Kanpur Bhopal को जोड़ेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, हमीरपुर-महोबा में भूमि अधिग्रहण शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist