गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

SDM ज्योति जैसा मामला फिर सुर्खियों में: नौकरी लगते ही पत्नी ने छोड़ा पति, प्रेमी संग भागी

गोरखपुर के पिपराइच में एक युवक की दर्दभरी कहानी सामने आई है। पत्नी को पढ़ा-लिखाकर नौकरी दिलाई, लेकिन सरकारी नौकरी लगते ही वह प्रेमी संग भाग गई। तीन बच्चों का पिता अब एसपी दफ्तर में न्याय की गुहार लगा रहा है।

by Mayank Yadav
जून 20, 2025
in TOP NEWS, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur divorce case: Gorakhpur के पिपराइच से एक दिल दहला देने वाला पारिवारिक मामला सामने आया है, जो उत्तर प्रदेश की पूर्व SDM ज्योति मौर्य और उनके सफाईकर्मी पति के तलाक केस की याद ताज़ा कर देता है। यहां एक युवक ने प्रेमविवाह कर पत्नी को पढ़ाया, कमाया, घर संभाला और नौकरी दिलाई, लेकिन जैसे ही पत्नी को लिपिक की सरकारी नौकरी मिली, वह रंग बदल गई। तीन बच्चों के पिता को छोड़कर वह अपने प्रेमी संग चली गई। युवक अब रिश्ते को बचाने की गुहार लेकर Gorakhpur  एसपी कार्यालय पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने पत्नी पर धोखा देने, दुकान में तोड़फोड़ करने और नशा खिलाकर प्रेमी को बुलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। Gorakhpur पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति ने किया था सपना पूरा, फिर मिला धोखा

पिपराइच निवासी युवक ने वर्षों पहले प्रेम विवाह किया था। पत्नी की पढ़ाई और नौकरी के सपने को सच करने के लिए उसने खुद घर के काम संभाले—खाना बनाया, बर्तन धोए और कपड़े साफ किए। पढ़ाई में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए वह सऊदी अरब कमाने चला गया। मेहनत रंग लाई और पत्नी को सरकारी विभाग में लिपिक की नौकरी मिल गई। मगर नौकरी लगते ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। जब पति सऊदी से लौटा, तो उसने पत्नी के नाम जमीन तक खरीद दी।

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

प्रेमी संग संबंध और तलाक की अर्जी

पति का दावा है कि पत्नी ने एक नया प्रेमी बना लिया है। अब न केवल उसे तलाक देना चाहती है, बल्कि जमीन बेच चुकी है और पूरे घर को भी बेचने की कोशिश कर रही है। मायकेवालों का भी उसे पूरा समर्थन मिल रहा है। पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी ने भाई-पिता संग दुकान में तोड़फोड़ की।

एसपी दफ्तर में फूट-फूट कर रोया पति

तीन बच्चों के साथ पति जब Gorakhpur  एसपी कार्यालय पहुंचा, तो वहां उसका दर्द छलक पड़ा। वह फफक-फफक कर रोने लगा और अपनी पत्नी को माफ करने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी रात के खाने में उसे नींद की गोलियां देती थी और फिर प्रेमी को बुला लेती थी।

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक का मामला पारिवारिक है और कोर्ट में विचाराधीन है। मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत पर सीओ चौरीचौरा को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Naini Jail में फिर उजागर हुई माफिया की पहुंच: अली अहमद की बैरक से नकदी और प्रतिबंधित सामान बरामद

Tags: gorakhpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
Lucknow

Lucknow में विकसित होगी अत्याधुनिक आईटी सिटी: बनेगी गोल्फ सिटी, 10 सेक्टर, 5000 प्लॉट और शानदार कनेक्टिविटी

Ghazipur

बीटेक छात्र ने पिस्टल से की आत्महत्या, छत पर मिला शव, परिवार में मातम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist