बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow में विकसित होगी अत्याधुनिक आईटी सिटी: बनेगी गोल्फ सिटी, 10 सेक्टर, 5000 प्लॉट और शानदार कनेक्टिविटी

लखनऊ में 2,858 एकड़ में विकसित हो रही आईटी सिटी देश की सबसे आधुनिक परियोजनाओं में से एक होगी। यहां 10 सेक्टर, 5000 प्लॉट, इंडस्ट्रियल एरिया, गोल्फ सिटी और बेहतरीन कनेक्टिविटी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

by Mayank Yadav
जून 20, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow IT City: लखनऊ में अब एक नई पहचान बनने जा रही है—आईटी सिटी के रूप में। Lucknow विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस परियोजना को गति दे दी है, जो सुल्तानपुर रोड और किसान पथ से सीधी कनेक्टिविटी के साथ 2,858 एकड़ में फैलेगी। यहां 10 सेक्टर, करीब 5,000 आवासीय प्लॉट, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल हब, ग्रीन बेल्ट में गोल्फ सिटी और अत्याधुनिक ग्रिड रोड नेटवर्क विकसित किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य निजी निवेश को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर पैदा करना है। भूमि जुटाव प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।

10 सेक्टर और 5000 प्लॉट वाली आईटी सिटी का खाका तैयार

एलडीए की इस बहुप्रतीक्षित योजना को राजधानी Lucknow का भविष्य कहा जा रहा है। सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और किसान पथ के मध्य यह परियोजना करीब 2,858 एकड़ में फैलेगी। मोहनलालगंज तहसील के बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, खुजौली और भटवारा गांव की भूमि इसमें शामिल की जा रही है। योजना में करीब 5,000 प्लॉट 72 से 200 वर्गमीटर तक के आकार में होंगे, वहीं ग्रुप हाउसिंग के लिए भी बड़ी जमीन नियोजित की गई है।

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

अगस्त 26, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

रोजगार और निवेश के लिए बनेगा इंडस्ट्रियल और कमर्शियल जोन

Lucknow आईटी सिटी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अधिकतम निजी निवेश आकर्षित हो सके। इसके लिए लगभग 445.65 एकड़ क्षेत्र को औद्योगिक उपयोग और 260 एकड़ को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित किया गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इससे न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के हजारों अवसर भी सृजित होंगे। इसके साथ ही 200 एकड़ क्षेत्र में हरियाली से युक्त गोल्फ सिटी और 15 एकड़ में वाटर बॉडी बनाई जाएगी, जिससे यह योजना पर्यावरण के अनुकूल बनेगी।

ग्रिड सड़कों का होगा निर्माण, सुगम यातायात की होगी व्यवस्था

साइट पर ग्रिड सड़कों की योजना के अनुसार विकास कार्य अगले महीने से प्रारंभ हो जाएगा। 45 मीटर, 30 मीटर, 24 मीटर और 18 मीटर चौड़ी सड़कें आईटी सिटी को जोड़ेंगी। एलडीए उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित ले-आउट के अनुसार शुरू कराए जाएं। मोहारी खुर्द गांव में साइट ऑफिस बन रहा है और जमीन अधिग्रहण को तेजी देने के लिए तहसील कर्मचारियों की भी तैनाती की जा चुकी है।

लैंड पूलिंग से मिल रहा सहयोग, भू-स्वामियों का भी समर्थन

एलडीए की लैंड पूलिंग नीति को भू-स्वामियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 5 गांवों के 39 भू-स्वामियों ने अब तक 300 बीघा से अधिक भूमि योजना के लिए निःशुल्क देने की सहमति दी है। गुरुवार को ए-स्क्वायर कंपनी के विवेक अग्रवाल और अंश अग्रवाल ने मोहारी खुर्द की 20 बीघा भूमि प्राधिकरण को दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बुलाकर एग्रीमेंट डीड सौंपी।

Lucknow की यह आईटी सिटी योजना केवल एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि राजधानी की आर्थिक, औद्योगिक और डिजिटल भविष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। गोल्फ सिटी, हरियाली, रोजगार और बेहतरीन कनेक्टिविटी इसे एक आधुनिक शहर की पहचान देने जा रही है।

रिंकू सिंह की मंगेतर को अल्टीमेटम, शादी से पहले पूरी करो डिमांड, वरना…

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post
Ghazipur

बीटेक छात्र ने पिस्टल से की आत्महत्या, छत पर मिला शव, परिवार में मातम

Rajinikanth Coolie overseas rights sale

'कुली’ ने रिलीज़ से पहले मचाया धमाल!इसके overseas rights कितने में बिके,क्या बजट का बड़ा हिस्सा हो गया वसूल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In