यूपी के हापुड़ में बेहद इंसानियात को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य सुधारने वाला शिक्षक हैवान बन गया। जहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी का कान काट दिया। दरअसल पांच साल पहले दंपत्ति की शादी हुई थी।
आरोपी काफी समय से महिला को देहज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। शादी के बाद से शख्स अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने लगा। मिली जानकारी के अनुसार दहेज में कार और नकदी न मिलने से नाराज बताया था। जिसके चलते वह महिला को टॉर्चर करता था। वहीं दोनों पती पत्नी सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात है।
पहले परिवार वालों ने करवा दिया था समझौता
आपको बता दें कि इससे पहले महिला ने अपने पति के हत्याचारों से परेशान होकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। लेकिन फिर परिवार के लोगों ने समझकर मामले में समझौता कर दिया। इसके बाद भी शख्स नहीं माना और महिला पर दहेज के लिए दबाव बनाता रहा और प्रताड़ित करता रहा। अब शख्स ने महिला का कान काट दिया। जिसके बाद महिला अध्यापिका ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला अध्यापिका की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। ये मामला सिटी कोतवाली के कन्हैयापूरा का है।