जब भी कोई हरियाणवी बात करता हैं तो सामने वाले को लगता हैं वो झगड़ रहा हैं लेकिन भाई हरियाणा वाले झगड़ नहीं रहे होते, बल्कि उनकी बोली ही ऐसी होती हैं, वैसे तो हरियाणा के लोगो का जीवन काफी सरल होता है वे लोग दिखावे करने में विश्वास नहीं रखते है। जो उनके मन में होता हैं वो उनके जबान पर भी होता हैं ,किसी से डरते वरते नहीं हैं हरियाणा वाले।
हरियाणा दिवस
आज 1 नवंबर है और आज ही के दिन साल 1966 में पंजाब राज्य से एक नए प्रदेश हरियाणा का जन्म हुआ था| इस साल 57वां हरियाणा दिवस मनाया जा रहा है| हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेश में कई के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है|हरियाणा दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी सरकारी इमारतों अच्छे से सजाया जा रहा और प्रदेश में नाच-गाने के कई प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है| प्रदेश में हरियाणा दिवस (Haryana Diwas) को धूम-धाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है| आज राज्य के हर हिस्से में हरियाणा दिवस के अवसर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है.
Haryana Lifestyle – हरियाणा की जीवन शैली
इस राज्य की बात करे तो हरियाणा में अधिकतर लोग खेती-बड़ी करते है। जिससे उनका ज्यादा से ज्यादा समय समय अपने खेतो में ही व्यतीत होता है। हरियाणा के लोग ज्यादातर गांव में रहना पसंद करते है। गावों में रहने वाले लोग पशु-पालन भी करते है। आपको हर घर में गाय भैंस मिल जाएगी। भई हरियाणा में तो दूध -दही का ही खान पान हैं , जो इसे सभी राज्य से अलग बनाता हैं। हरियाणा की मातृ भाषा हरियाणवी है जोकि एक खड़ी बोली है। ऐसा भी कहा जाता है की हरियाणा के लोग बहुत ही हाजिर जवाब होते है। एक तरीके से निडर होते हैं।
Haryana Foods- हरियाणा का खान-पान
खान-पान की बात करे तो हरियाणा अपने खाने पीने की चीजों के लिए भी बड़े ही मशहूर है। यहाँ के लोग खाने में ज्यादातर दूध-दही ,घी-मक्खन ,छाछ ,आदि लेते है। इसलिए कहा जाता है ” देशो में देश हरियाणा जित दूध-दही का खाना “. हरियाणवी लोग खाने में हरी या लाल मिर्च की चटनी बहुत खाते है।
हरियाणा का पहनावा
हरियाणा का सांस्कृतिक पहनावा बहुत ही सुन्दर है , पुरुषो के लिए धोती-कुरता के साथ सिर पर पगड़ी। जबकि महिलाओ के लिए दामण तथा कुर्ती के साथ एक चुंदड़ी। लेकिन यह सब केवल पुराने समय में देखने को मिलता था, आज के समय में धोती कुरता केवल अधिक उम्र के लोग ही पहनते है लेकिन महिलाओ का दामण कुरता तो आजकल देखने को भी नहीं मिलता है।
हुक्का और रागणी
ये तो बताना ही भूल गयी मैं। भई हरियाणा की शान हैं हुक्का और रागणी। हरियाणा गीतों और कविताओं के लिए भी बेहद मशहूर है। । हरियाणा का एक मशहूर गीत भी है “जीजा तू काला में गोरी घनी “. यह गीत हरियाणा की पहली फील्म “चन्द्रावल” का है।