Bathing traditions : भारतीय सुबह तो चीनी और जापानी नहाते हैं रात में, क्या कहती है साइंस,कब नहाना है बेहतर?

कुछ देशों में रात में नहाने की परंपरा है, जबकि कुछ देशों में सुबह नहाना आम है। विज्ञान के अनुसार, रात में नहाने से बेहतर नींद और आराम मिलता है। वहीं, सुबह नहाना ताजगी और दिनभर की एनर्जी देता है।

Best time to take bath : हमारे देश में सुबह नहाने की परंपरा हजारों साल पुरानी है। धार्मिक ग्रंथों और पुराणों में इसे स्वास्थ्य और शुद्धता के लिए सबसे अच्छा बताया गया है। बचपन से हमें यही सिखाया गया है कि जितनी जल्दी नहा लो, उतना ही अच्छा।

लेकिन हमारे कुछ पड़ोसी एशियाई देश इस परंपरा को नहीं मानते। वहां के लोग सुबह उठते हैं, फ्रेश होते हैं और सीधे अपने काम पर निकल जाते हैं। उनका मानना है कि रात में नहाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि यह दिनभर की थकान और शरीर पर जमी गंदगी को दूर करता है।

 रात में नहाने की परंपरा

जापान, कोरिया और चीन में रात में नहाने का रिवाज प्राचीन समय से चला आ रहा है। वहां लोग मानते हैं कि दिनभर बाहर रहने से शरीर पर गंदगी और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं, जिन्हें हटाने के लिए रात का स्नान जरूरी है। इससे न केवल शरीर साफ होता है, बल्कि रिलैक्स भी महसूस होता है।

कोरियन क्यों नहाते हैं रात में

कोरिया में लोग दिनभर काम करने के बाद जब घर लौटते हैं, तो शरीर को आराम देने के लिए नहाते हैं। उनका मानना है कि इससे बेहतर नींद आती है और मानसिक तनाव भी कम होता है। दूसरी ओर, अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसे देशों में सुबह नहाने को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि यह दिन की शुरुआत के लिए तरोताजा महसूस कराता है।

चीन में नहाने का तरीका अलग क्यों है

चीनी संस्कृति में रात का स्नान स्वच्छता और शांति का एक अहम हिस्सा है। वहां लोग मानते हैं कि यह दिनभर की नकारात्मक ऊर्जा और तनाव को दूर करता है। चीन की जलवायु अधिक गर्म और नमी से भरी होती है, जिससे लोग बहुत पसीना आते हैं। इसलिए रात में नहाना जरूरी माना जाता है ताकि बैक्टीरिया और गंदगी से बचा जा सके।

जापान में स्नान का महत्व

जापान में भी रात में स्नान की परंपरा गहराई से जुड़ी हुई है। वहां के लोग मानते हैं कि नहाने से शरीर और मन दोनों की शुद्धि होती है, जिससे बेहतर नींद आती है। जापानी लोग गर्म पानी से नहाने को प्राथमिकता देते हैं, जिससे शरीर रिलैक्स होता है और दिनभर की थकान उतर जाती है।

रात में नहाने के फायदे

दिनभर की गंदगी और पसीने को हटाता है

बेहतर नींद और आराम का एहसास

त्वचा को साफ और स्वस्थ रखता है

सुबह नहाने के फायदे

दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा देता है

ताजगी और फुर्ती का एहसास कराता है

रात में ज्यादा पसीना आने वालों के लिए जरूरी

वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के अनुसार, रात में नहाना बेहतर स्वास्थ्य और नींद के लिए फायदेमंद होता है। रिसर्च में पाया गया कि गर्म पानी से नहाने से तनाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। हालांकि, सुबह नहाने के भी अपने फायदे हैं, क्योंकि यह दिनभर के लिए ताजगी और फुर्ती देता है।

तो कब नहाना सही है?

अगर आप सुबह नहाते हैं, तो दिनभर ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है। वहीं, रात में नहाने से तनाव दूर होता है और नींद अच्छी आती है। इसलिए सुबह और रात दोनों समय नहाना बेहतर  रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Exit mobile version