Chhuhara for baby teething आजकल भले ही हम डिजिटल जमाने में जी रहे हैं, लेकिन जब बात बच्चों के इलाज की आती है, तो हम आज भी दादी-नानी के देसी नुस्खों पर भरोसा करते हैं। इन्हीं में से एक मान्यता है कि अगर बच्चे को छुहारा (सूखा खजूर) खिलाया जाए, तो उसके दांत जल्दी और आसानी से निकल आते हैं। लेकिन क्या यह सच है?आइए जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।
बच्चों के दांत कब निकलते हैं?
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा के अनुसार, बच्चों के दांत निकलना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह आमतौर पर 6 से 9 महीने की उम्र में शुरू होती है। इस दौरान बच्चे को बुखार, चिड़चिड़ापन, उल्टी या दस्त जैसी हल्की परेशानी हो सकती है।
क्या छुहारा दांत निकलने में मदद करता है?
Dr के अनुसार, यह कहना कि छुहारा खिलाने से दांत जल्दी और आसानी से निकलते हैं, पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि इस बात का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है। हालांकि, छुहारे में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
छुहारा खिलाने से क्या फायदे होते हैं?
दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं
छुहारा कैल्शियम से भरपूर होता है, जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत करने में मदद करता है।
मसूड़ों की सूजन में आराम देता है
दांत निकलते समय मसूड़ों में सूजन आम बात है। छुहारे में मौजूद पोषक तत्व इस सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
पाचन क्रिया को ठीक करता है
इस समय बच्चों की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। छुहारे में फाइबर होता है जो कब्ज और मल त्याग से जुड़ी दिक्कतों में राहत देता है।
बच्चों को छुहारा कैसे खिलाएं?
डॉक्टर की सलाह के अनुसार, 6 महीने की उम्र के बाद बच्चे को छुहारा दिया जा सकता है, लेकिन हमेशा अच्छी तरह से पकाकर और पीसकर देना चाहिए।
2 से 3 छुहारे रातभर पानी में भिगो दें।
अगली सुबह इन्हें उबालकर नरम करें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को दलिया, खिचड़ी या दूध में मिलाकर बच्चे को खिलाएं।
छुहारा खिलाने से बच्चों के दांत जल्दी निकलते हैं, इस बात में कोई पक्की सच्चाई नहीं है। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि छुहारा सेहत के लिए फायदेमंद है और दांत निकलने के समय बच्चों को राहत देने में सहायक हो सकता है। फिर भी कोई भी ठोस चीज देने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सूचना मात्र है विभिन्न स्रोतों से ली गई है news1 India इसकी सटीकता की जिम्मेदारी नहीं देता कृपया इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।