• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 3, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

Teenage Challenges : अगर आपका बच्चा किशोर अवस्था में रहता है गुमसुम और ख़ामोश, क्या यह है मानसिक तनाव का संकेत

किशोर बच्चों में अचानक मूड बदलना, अकेले रहना, नींद की कमी, और तकनीक की लत जैसे संकेत गंभीर हो सकते हैं। माता-पिता को इन पर ध्यान देकर बच्चों से खुलकर बात करनी चाहिए। उनके साथ समय बिताएं,और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग का सहारा लें।

by SYED BUSHRA
January 1, 2025
in लाइफस्टाइल, हेल्थ
0
TeenageChallenges
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mental Health Awareness :  बचपन मस्ती में गुजर जाता है, लेकिन किशोरावस्था में कई बदलाव और चुनौतियां आती हैं। इस उम्र में बच्चों और उनके माता पिता के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। अगर आप उनके बदलते व्यवहार को पहचान नहीं पाते, तो ये आगे चलकर आपके लिए बड़ी परेशानियां खड़ी कर सकता है। आइए इन अहम इशारों को समझें।

मूड का बार बार बदलना

किशोर बच्चों का मूड बदलना आम बात है, लेकिन अगर बच्चा बार बार गुस्सा हो, छोटी बातों पर रोने लगे, या हर समय चिड़चिड़ा रहे, तो यह चिंता की बात है। यह उनकी अंदरूनी परेशानी या तनाव का संकेत हो सकता है। इस पर तुरंत ध्यान दें।

Related posts

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

September 2, 2025
Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

September 1, 2025

अकेले रहना पसंद करना

अगर बच्चा दोस्तों से मिलना जुलना छोड़ दे या हर समय अकेला रहना चाहे, तो इसे हल्के में न लें। हो सकता है वह अंदरूनी संघर्ष से गुजर रहा हो या उसे किसी चीज का डर हो। ऐसे में उसे प्रोत्साहित करें कि वह अपनी बात आपके साथ शेयर करे।

नींद में गड़बड़ी

किशोरावस्था में नींद पर असर पड़ सकता है, लेकिन अगर बच्चा सोने में दिक्कत महसूस करे, देर रात तक जागे या बार बार डरावने सपने देखे, तो यह मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, बल्कि इस समस्या के सही समाधान की ओर बढ़ें।

खुद को कम आंकना

अगर आपका बच्चा बार बार खुद को दूसरों से कम समझे, अपने लुक्स या काबिलियत पर सवाल उठाए, तो उसे आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। उसकी खूबियों की तारीफ करें और उसे समझाएं कि हर किसी में कुछ खास होता है।

फोन या लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताना

अगर बच्चा घंटों तक मोबाइल या लैपटॉप में लगा रहता है और पढ़ाई या दोस्तों से दूर होता जा रहा है, तो यह संकेत है कि उसे तकनीक की लत लग चुकी है। यह आदत आगे चलकर उसकी पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।

खाने-पीने की आदतों में बदलाव

कभी बहुत ज्यादा खाना, कभी बिल्कुल न खाना या बार बार खाने का समय छोड़ देना भी चिंता का कारण है। अगर बच्चा लगातार वजन बढ़ा रहा है या घटा रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

गुमसुम और चुप रहना

अगर बच्चा अचानक से कम बात करने लगे या हर समय चुपचाप रहे, तो इसका मतलब है कि वह किसी समस्या से जूझ रहा है। उससे खुलकर बात करें और जानें कि उसे क्या परेशान कर रहा है।

माता पिता क्या कर सकते हैं

किशोरावस्था बच्चों के लिए एक मुश्किल दौर होता है। आपको चाहिए कि वे उनके साथ ज्यादा समय बिताएं और उन्हें समझने की कोशिश करें। उनकी परेशानियों को सुनें, उनके साथ बातचीत करें और जरूरत पड़ने पर किसी विशेषज्ञ की मदद लें।

Tags: MentalHealthAwarenessParentingTipsTeenageChallenges
Share196Tweet123Share49
Previous Post

कोलकाता के श्याम सुंदरी काली मंदिर में TMC नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा, जानें क्या थी वजह ?

Next Post

Mohan Bhagwat: पहले अपनों को समझाएं भागवत… पांचजन्य पर सपा ने किया तीखा हमला

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: पहले अपनों को समझाएं भागवत... पांचजन्य पर सपा ने किया तीखा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

September 2, 2025
Gorakhpur

मंदिर में आरती के दौरान महिला पर मांस फेंकने से बवाल, आरोपी पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी

September 2, 2025
क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

September 2, 2025
Immigration and Foreigners Act 2025:  कैसे अवैध विदेशी नागरिकों पर कसेगा शिकंजा, क्या बन गया भारत का सुरक्षा कवच

Immigration and Foreigners Act 2025: कैसे अवैध विदेशी नागरिकों पर कसेगा शिकंजा, क्या बन गया भारत का सुरक्षा कवच

September 2, 2025
Jio new Plans: जियो के 84 दिन वाले प्लान्स ने मचा दिया धमाल,लंबी वैलिडिटी और दमदार फायदे हैं कमाल

Jio new Plans: जियो के 84 दिन वाले प्लान्स ने मचा दिया धमाल,लंबी वैलिडिटी और दमदार फायदे हैं कमाल

September 2, 2025
Supreme Court Tet

अनुभव या परीक्षा? Supreme Court के आदेश से नाराज शिक्षक, देशभर में प्रदर्शन की चेतावनी

September 2, 2025
Yogi government का ऐतिहासिक फैसला, संयुक्त संपत्ति के विभाजन की प्रक्रिया हुई सस्ती अब झगड़े और मुकदमों से मिलेगी मुक्ति

Yogi government का ऐतिहासिक फैसला, संयुक्त संपत्ति के विभाजन की प्रक्रिया हुई सस्ती अब झगड़े और मुकदमों से मिलेगी मुक्ति

September 2, 2025
Heavy Rainfall in Delhi-NCR: बारिश से सड़कों पर जाम और जलभराव जनजीवन अस्त-व्यस्त,

Heavy Rainfall in Delhi-NCR: बारिश से सड़कों पर जाम और जलभराव जनजीवन अस्त-व्यस्त,

September 2, 2025
Supreme Court

अब शिक्षक बनने और प्रमोशन के लिए TET अनिवार्य, शिक्षा की गुणवत्ता में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

September 2, 2025
PM Modi

PM Modi का फूटा दर्द, बोले- ‘मां पर गालियां… कभी सोचा भी नहीं था बिहार में ऐसा होगा

September 2, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version