Home » राष्ट्रीय » कोलकाता के श्याम सुंदरी काली मंदिर में TMC नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा, जानें क्या थी वजह ?
Kolkata Kali Tample : उत्तर कोलकाता के हरिनाथ डे रोड पर 1 जनवरी को एक बड़ा विवाद सामने आया, जब टीएमसी नेता कुणाल घोष और स्थानीय पार्षद अयान चक्रवर्ती अपने करीब 50 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध श्याम सुंदरी काली मंदिर में घुसकर हंगामा करने लगे। इस दौरान, उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और आरोप लगाया कि मंदिर भक्तों से पैसे और आभूषण वसूल रहा है।
टीएमसी कार्यकर्ताओं को मंदिर के अधिकारियों की पिटाई करते हुए सड़कों पर देखा गया। कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि श्याम सुंदरी काली मंदिर चार साल पहले स्थापित हुआ था और वहां भक्तों को धमका कर गलत तरीके से धन वसूला जा रहा है।
मंदिर के पुरोहित ने किया ये दावा
वहीं, मंदिर के पुरोहित इंद्राशीष मुखर्जी ने तगड़ा पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि कुणाल घोष ने मंदिर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, और जब मंदिर प्रशासन ने पैसे देने से मना किया, तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंदिर पर हमला कर दिया। मंदिर के अधिकारियों ने इस घटना के बाद कुणाल घोष और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें : Aligarh News: प्यार का चढ़ा ऐसा बुखार… लड़का पहुंचा सरहद पार पाकिस्तान, अब हुआ गिरफ्तार