Walking benefits by age health advantages आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में खुद के लिए थोड़ा वक्त निकाल पाना काफी मुश्किल हो गया है। रोज़ के काम और जिम्मेदारियों के बाद हम इतने थक जाते हैं कि चलना भी भारी लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ थोड़ा सा चलना भी आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है? चलना यानी वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है। इसके लिए आपको किसी जिम या एक्सपेंसिव इक्विपमेंट की ज़रूरत नहीं होती। लेकिन एक सवाल ज़रूर आता है।किस उम्र में कितना चलना चाहिए?
हाल ही में करीब 50,000 लोगों पर हुई 15 स्टडीज़ के मेटा-एनालिसिस से ये बात सामने आई है कि हर किसी के लिए रोज़ाना 10,000 कदम चलना ज़रूरी नहीं होता। अलग-अलग उम्र के हिसाब से अलग कदम चलना ज्यादा फायदेमंद होता है।
उम्र के हिसाब से कितने कदम चलना है सही?
18 से 30 साल की उम्र के लोग
हर दिन 8,000 से 10,000 कदम चलना बेहतर होता है।
31 से 50 साल के लोग
इनके लिए 7,000 से 9,000 कदम चलना फिट रहने के लिए काफी है।
51 से 65 साल की उम्र वालों को
6,000 से 8,000 स्टेप्स रोज़ चलने से सेहत और उम्र दोनों बेहतर रहती है।
65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को
रोज़ 4,000 से 6,000 कदम चलना ही काफी है।
चलने से मिलने वाले जबरदस्त फायदे
वजन कंट्रोल में रहता है।,रोजाना वॉक करने से शरीर में जमा फैट कम होता है और वजन संतुलित रहता है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता और शरीर एक्टिव बना रहता है।
दिल की सेहत सुधरती है,आजकल लोग ज़्यादातर समय बैठकर काम करते हैं जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चलने से हार्ट की पंपिंग बेहतर होती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
शुगर और डायबिटीज कंट्रोल में आती है,डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए वॉक करना बेहद ज़रूरी होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और नसों में ब्लॉकेज नहीं होती।
मानसिक तनाव कम होता है,सिर्फ आधा घंटा वॉक करने से दिमाग शांत होता है। इससे डिप्रेशन, टेंशन और स्ट्रेस कम होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
मसल्स और जोड़ मजबूत होते हैं,बिना थकान के शरीर को एक्टिव और ताकतवर बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है वॉक करना। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बॉडी में लचीलापन आता है।
नींद अच्छी आती है,रोज़ की वॉक से शरीर को हल्की थकान मिलती है जिससे रात में नींद गहरी और आरामदायक होती है।
उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है,कई रिसर्च बताती हैं कि जो लोग रोज़ वॉक करते हैं, उनकी उम्र लंबी होती है और उन्हें बीमारियां भी कम होती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।