Teeth whitening tip-दांतों में पीली परत जम जाए तो क्या है सही उपाय जानिए इसको घर पर ही कैसे करें साफ

दांतों का पीला पड़ना खराब ओरल हाइजीन का आम संकेत है। ब्रशिंग, फ्लॉसिंग के साथ बेकिंग सोडा, नारियल तेल और वॉटर फ्लॉसर से आप दांतों को साफ और स्वस्थ रख सकते हैं।

Teeth whitening tips-दांतों का पीला होना अक्सर खराब ओरल हाइजीन का संकेत होता है। शुरुआत में आप सही तरीके से ब्रशिंग और फ्लॉसिंग से इसे ठीक कर सकते हैं। लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह प्लाक में बदल जाता है। प्लाक दांतों और मसूड़ों के किनारे जमी हुई पीली मोटी परत होती है। समय रहते इसे हटाना जरूरी होता है, नहीं तो यह कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकती है।

बेकिंग सोडा से दांत साफ करना

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लीनर है, जो दांतों की ऊपरी सतह से दाग-धब्बे और प्लाक हटाने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल: एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार दांतों पर धीरे-धीरे ब्रश करें। ध्यान रखें कि इसे रोजाना इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे दांतों की इनेमल खराब हो सकती है।

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग एक पुरानी आयुर्वेदिक तकनीक है, जिससे मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और दांतों की सफेदी आती है। नारियल तेल एंटी-बैक्टीरियल होता है और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है।

कैसे करें: 1 बड़ा चम्मच वर्जिन नारियल तेल लें। इसे मुंह में लेकर 10-15 मिनट तक धीरे-धीरे घुमाएं, लेकिन निगलें नहीं। फिर थूक दें और गुनगुने पानी से कुल्ला करें। इसके बाद दांतों को सामान्य तरीके से ब्रश करें। यह तरीका रोज सुबह खाली पेट करना सबसे बेहतर रहता है।

वॉटर फ्लॉसर का इस्तेमाल

कभी-कभी ब्रश और मंजन के बाद भी दांतों के बीच की सफाई पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में वॉटर फ्लॉसर एक अच्छा ऑप्शन है। यह छोटा उपकरण पानी की तेज धार से दांतों के बीच जमा प्लाक साफ करता है।

कैसे करें:
वॉटर फ्लॉसर में पानी भरें और उसका नोजल दांतों की जड़ों की ओर रखें। इसे रोजाना रात को खाने के बाद इस्तेमाल करें। बाजार में यह 500-600 रुपये में मिल जाता है।

ध्यान रखने वाली बातें

दांतों की सफाई नियमित रखें।

घरेलू नुस्खे आजमाने से पहले डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।

कोई भी उपाय लगातार और सही तरीके से करें, तभी फायदा मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी घरेलू उपायों और सामान्य सलाह पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। News1 India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version