उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके अलावा शव का चेहरा पूरी तरह से जला हुआ है। जिससे अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। ये घटना मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा इलाके की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शिनाख्त छिपाने के लिए जलाया चेहरा
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी जा रही है। बता दें कि मृतक लड़की के हांथों में मेंहदी भी लगी हुई है। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त छिपाने के लिए लड़की के चेहरे को बुरी जलाया गया है। हालांकि पुलिस ने आस-पास के थानों में सूचना दे दी है ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके। फिलहाल ये पता लागने की कोशिश की जा रही है कि मृतका कौन है उसका नाम क्या है और कहां की रहने वाली थी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाई हो पाएगी।
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
वहीं स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रविवार को जौरा ओवर ब्रिज के पास एक युवती का निर्वस्त्र शव देखा था, जिसके चेहरा जला हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हे।