मेष- कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के संकेत है। जिम्मेदारियों के लिए भी आपका योगदान रहेगा और सामाजिक मेल-मिलाप बढेगा। विद्यार्थी परिश्रम करें, भाग्य भरोसे न बैठें। अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।
वृषभ- आपके व्यावसायिक भागीदारों के साथ आपके संबंधों में बिगड़ने की संभावना है। व्यापार में मोटी रकम गंवा सकते हैं। अधिक मेहनत करनी होगी। मेहनत से ही व्यवसाय में उन्नति पा सकते है। आपको आराम और भौतिक सुखों में कमी रहेगी।
किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें
मिथुन- विद्यार्थियों में आत्मविश्वास रहेगा। आज बिजनस में कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती हैं। वहीं नौकरी में आय के साथ पद एवं प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे।
कर्क- आपके प्रयास अब सफल होंगे क्योंकि लव पार्टनर लाइफ पार्टनर बन सकता है। बिजनस में जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप प्रयास कर रहे थे, उससे जुड़ी जानकारी मिलेगी। धन लाभ के साथ कुछ अच्छी खबरें मिलेंगी। लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त होगी।
सहेत का ध्यान रखें
सिंह- नौकरी में सकारात्मक स्थिती रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहें है। नियमित जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ कुछ गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी मानहानि भी संभव है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में अच्छें से सोच-विचार अवश्य कर लें। आपके दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव रहेंगा। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें। विद्यार्थियों पर परीक्षा का तनाव बना रहेगा। सहेत का ध्यान रखें।
सूझबूझ एवं धैर्य से ही प्रगति संभव
तुला राशि- बिजनस में दिन मध्यम रूप से फलदायी होगा। क्योंकि कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दूसरों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। काम की अधिकता होने से अपने काम को दूसरों के साथ बांट लें जिससे काफी हद तक तनाव कम हो जाएगा। बॉस के साथ संवेदनशील मामलों पर बहस न करें। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ एवं धैर्य से ही प्रगति संभव है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
वृश्चिक- परीक्षा को ध्यान में रखकर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। बिजनस में कुछ हद तक तेजी देखने को मिलेगी। जिससे सकारात्मक वातावरण बनेगा। लेकिन नए बिजनस मे सोच समझकर निवेश करें। नौकरी में कुछ मामलों में आपको राहत मिलेगी। काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने खुलकर रखें तभी गलतफहमियां दूर होंगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।