नई दिल्ली: (Protect eyes from dark circles) डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाना। खराब खान पान बढ़ते प्रदूषण और तनाव की वजह से लोगों में डार्क सर्कल की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या से केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी ग्रसित होते जा रहे हैं। आज की भाग-दौड़ भरी जीवन शैली में लोग अपने काम काज में इतना ज्यादा व्यस्थ होते जा रहे हैं, कि वे अपने शरीर पर कम धयान देकर परिवार की आजीविका चलाने वाले काम पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं।
काम की व्यस्थता के कारण गलत खान पान का चयन करना, कम सोना और अधिक तनाव लेना जैसे कारणों से वे अपने शरीर को कई बीमारियों को कब्जा करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। (Protect eyes from dark circles) शरीर पर ध्यान कम देने और अपनी दिनचर्या में बदलाव के कारण लोगों में डार्क सर्कल की समस्या अब ज्यादा देखने को मिल रही है। आज के अपने इस लेख में बताएंगे कि कैसे डार्क सर्कल की समस्या को रोका जा सकता है।
गुलाब जल
चेहरे पर गुलाब जल को रोजाना लगाने से चेहरे की त्वचा में निखार आता है और साथ ही चहरे से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है। गुलाब जल को रुई पर लगाकर 10 मिनट के लिए डार्क सर्कल पर लगाने से जल्द निजात मिलती है और आंखे भी फ्रेश दिखती है। (Protect eyes from dark circles) इस समस्या को दूर करने में अच्छी नींद का भी महत्वपूर्ण योगदान है। 6 से 8 घंटे की नींद जरुर लेनी चाहिए। नींद पूरी न होने पर भी डार्क सर्कल होने लगते हैं।
आलू खीरे का मिश्रण
आंखों पर आलू और खीरे के कटे हुए पीस रखने से आंखों को ठंडक तो मिलती है साथ ही यह डार्क सर्कल में भी कारगर सिद्ध होता है। दिन में इनका 2 बार इस्तेमाल करने से जल्द राहत मिलती है।
नमक
आंखों की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए नमक का इस्तेमाल भी कम करना चाहिए। नमक के ज्यादा प्रयोग से कई बार आंखों पर सूजन आने लगती है, जो डार्क सर्कल जैसी समस्या को बढ़वा देती है।
चाय पत्ती
थोड़े पानी में चाय की पत्ती को उबाल कर उसे ठंडा करने के बाद रुई में भर कर आंखों के नीचे लगाने से आंखों के काले घेरे दूर होते हैं।