Himachal Pradesh 10th Board Result Declared: मंगलवार 7 मई को हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट आ गया है। राज्य के 92 हजार छात्रों का परिणाम एचपी बोर्ड (HP Board 10th Result) ने घोषित कर दिया है। बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि इस साल का पास प्रतिशत 74 प्रतिशत रहा है। कुछ ही देर में बोर्ड की तरफ से बाकी जानकारियां भी सामने आ जाएंगी, जैसे इस साल के टॉपर्स कौन हैं, लड़कियों का पास प्रतिशत कितना रहा है आदि।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर पर भी हिमाचल बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट आज ही घोषित होगा। बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश में 92 हजार छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी और आज इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि बोर्ड ने यह परिणाम समय से पहले घोषित किया है।
कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट? (HP Board 10th Result)
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Results’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां, ‘HPBOSE 10th Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- आपका हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक और डाउनलोड करें।