Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पर PTI समर्थक करेंगे प्रदर्शन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने की है। इमरान खान की गिरफ्तारी ‘अलकादिर ट्रस्ट केस’ के तहत हुई है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए हैं, जिसके चलते उन्होंने प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं इसके बाद पुलिस ने बयान भी जारी किया है।

वकील हुआ घायल

इसे लेकर इस्लामाबाद आईजी ने जानकारी दी कि इमरान खान को राजधानी इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कादिर ट्रस्ट मामले में अरेस्ट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं अगर किसने नियम का उल्लंघन किया तो उसके तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें, हाईकोर्ट के बाहर इमरान खान की गिरफ्तारी के दौरान हुई धक्का-मुक्की में इमरान के वकील बुरी तरह घायल हो गए।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version